मुरादाबाद : एमएलसी चुनाव में तीन प्रत्याशियों के पर्चें खारिज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। मुरादाबाद-बिजनौर एमएलसी चुनाव में तीन प्रत्याशियों के पर्चें अलग-अलग खामियों के कारण खारिज हो गए हैं। जिसके बाद भारतीय जनता पार्टी व समाजवादी पार्टी समेत तीन प्रत्याशी मैदान में बचे हैं। मुरादाबाद-बिजनौर एमएलसी चुनाव का मतदान नौ अप्रैल को होना है। 15 मार्च से 21 मार्च तक जिलाधिकारी की कोर्ट में नामांकन …

मुरादाबाद, अमृत विचार। मुरादाबाद-बिजनौर एमएलसी चुनाव में तीन प्रत्याशियों के पर्चें अलग-अलग खामियों के कारण खारिज हो गए हैं। जिसके बाद भारतीय जनता पार्टी व समाजवादी पार्टी समेत तीन प्रत्याशी मैदान में बचे हैं।
मुरादाबाद-बिजनौर एमएलसी चुनाव का मतदान नौ अप्रैल को होना है। 15 मार्च से 21 मार्च तक जिलाधिकारी की कोर्ट में नामांकन प्रक्रिया की गई।

मंगलवार को की गई पर्चों की जांच में तीन निर्दलीय प्रत्याशी नरेश सैनी, रुबीना अरकान व जसवंत उर्फ सितारा का नामांकन रद कर दिया गया। सोमवार को आखिरी दिन मुरादाबाद-बिजनौर एमएलसी सीट के लिए नामांकन छह लोगों ने करवाया था। तीन नामांकन खारिज होने के बाद अब कुल तीन प्रत्याशी मैदान में हैं। इसमें भारतीय जनता पार्टी से सतपाल सैनी, समाजवादी पार्टी से अजय मलिक व देवेंद्र मलिक निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में शामिल हैं। अब 24 मार्च को नामांकन वापसी का अंतिम दिन है। इसके बाद स्थिति और स्पष्ट होगी।

इस वजह से खारिज हुआ नामांकन

1-नरेश कुमार सैनी : नाम निर्देश पत्र के साथ निर्धारित जमानत जमा राशि का चालान नहीं जमा किया गया था।

2-रुबीना अरकान : नाम निर्देशन पत्र का प्रारूप 2 ड त्रुटिपूर्ण होने की वजह से खारिज हुआ।

3-जसवंत उर्फ सितारा : नाम निर्देश पत्र का प्रारूप 2 ड त्रुटिपूर्ण होने की वजह और निर्वाचन नामावली की प्रमाणित प्रति न जमा करने की वजह से खारिज हुआ।

संबंधित समाचार