विद्यालय में छात्र-छात्राओं के लिए हर महत्वपूर्ण सामग्री रहे उपलब्ध : जिलाधिकारी
कानपुर देहात। केन्द्रीय विद्यालय माती में जिलाधिकारी जितेन्द्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में विद्यालय प्रबन्ध समिति की बैठक का आयोजन किया गया। जिसमे विद्यालय छात्र-छात्राओं की पढ़ाई व विद्यालय में छात्र छत्राओं को पढ़ाई का उचित माहौल देने के लिए व्यवस्थाओं को लेकर भी जिलाधिकारी ने चर्चा करते हुए मौके पर मौजूद विद्यालय प्रबंध समिति …
कानपुर देहात। केन्द्रीय विद्यालय माती में जिलाधिकारी जितेन्द्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में विद्यालय प्रबन्ध समिति की बैठक का आयोजन किया गया। जिसमे विद्यालय छात्र-छात्राओं की पढ़ाई व विद्यालय में छात्र छत्राओं को पढ़ाई का उचित माहौल देने के लिए व्यवस्थाओं को लेकर भी जिलाधिकारी ने चर्चा करते हुए मौके पर मौजूद विद्यालय प्रबंध समिति के लोगों से बातचीत करी और दिशा निर्देश दिए कि विद्यालय में किसी प्रकार की कोई व्यवस्था ना हो इसका विशेष ध्यान रखा जाए।
जिलाधिकारी ने दी सहमति
विद्यालय प्रबन्ध समिति की बैठक में विद्यालय के विभिन्न विभागों के अप्रयोज्य स्टॉक का निस्तारण, जिसमें कम्प्यूटर विभाग,न्यूनतम सॉझा कार्यक्रम विभाग, पुस्तकालय विभाग,रसायन विज्ञान प्रयोगशाला, इसी प्रकार जेम पोर्टल के माध्यम से कम्प्यूटर, यूपीएस एवं ई-क्लासरूम के लिए वार्षिक रख-रखाव एवं मरम्मत वाली फर्म का ठेका लेने, जेम पोर्टल के माध्यम से यूपीएस की खरीदारी, विद्यालय में क्रिकेट पिच बनवाने,कार्यालय में आवश्यक अभिलेख, विद्यालय के चारो तरफ के मैदान में पौधों की सिचाई हेतु स्प्रिंकलर लगवाने इत्यादि के सम्बन्ध में चर्चा की गयी जिसपर जिलाधिकारी ने सभी बिन्दुओं पर सहमति प्रदान करते हुए मौके पर अधिकारियों को दिशा निर्देश भी दिए।
नहीं होनी चाहिए कोई भी समस्या
जिलाअधिकारी जीतेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि छात्र-छात्राओं के पढ़ाई में किसी प्रकार की कोई समस्या नही होनी चाहिए,छात्र-छात्राओं के लिए हर जरूरी सामग्री को विद्यालय में व्यवस्थाओं को सुनिश्चित किया जाये,विद्यार्थियों के बुद्धि के विकास हेतु सांस्कृतिक कार्यक्रम, खेल प्रतियोगिताऐं, निबन्ध प्रतियोगिताऐं आदि का समय-समय पर आयोजन किया जाये।
यह लोग रहें बैठक में उपस्थित
विद्यालय प्रबन्ध समिति की बैठक में मुख्य चिकित्साधिकारी डा.एके सिंह,उप जिलाधिकारी अकबरपुर वागीश कुमार शुक्ल,प्रचार्य जवाहर नवोदय विद्यालय सुमन कुमार, प्राचार्य राजकीय डिग्री कालेज अकबरपुर डा.भुवनेश कुमार श्रीवास्तव, पूर्व अध्यक्ष, रामलीला समिति,अकबरपुर विपिन चन्द्र दीक्षित, लोक निर्माण विभाग अधिशाषी अभियंता दिनेश भाटिया, प्राचार्य केन्द्रीय विद्यालय अरविन्द कुमार राय, समाजसेवी कंचन मिश्रा, जिला क्रीडाधिकारी प्रदीप सिंह चौहान आदि अधिकारीगण उपस्थित रहे।
यह भी पढ़ें:-UP Board Exam: पांच सदस्यीय टीम 89 परीक्षा केंद्रों का सीसीटीवी से करेंगे निगरानी
