दिल्ली में दिल दहलाने वाली घटना, 2 महीने की बच्ची को मां ने ही मार डाला,  फिर ओवन में छिपाया

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। कोई मां इतनी बेरहम भी हो सकती है, शायद ही किसी ने इसकी कल्पना की होगी। लेकिन राजधानी के चिराग दिल्ली इलाके में ऐसी ही एक घटना ने सभी को चौका दिया है, 2 महीने की अनन्या को उसकी ही मां ने गला घोंटकर मार डाला। अनन्या को उसकी मां ने इस लिए …

नई दिल्ली। कोई मां इतनी बेरहम भी हो सकती है, शायद ही किसी ने इसकी कल्पना की होगी। लेकिन राजधानी के चिराग दिल्ली इलाके में ऐसी ही एक घटना ने सभी को चौका दिया है, 2 महीने की अनन्या को उसकी ही मां ने गला घोंटकर मार डाला। अनन्या को उसकी मां ने इस लिए मार डाला की वह लड़की थी।

आरोपी महिला डिंपल कौशिक इसी बात से परेशान थी। इसलिए उसने बेटी को मारने का फैसला किया और उसको मारने के बाद उसकी लाश माइक्रोवेव में छिपा दी।जब पड़ोसियों और सास की शिकायत पर पुलिस ने जांच की, तब अनन्या की लाश मिली।

इस बजह से हुआ मां पर शक
घटना का खुलासा करते हुए डिप्टी कमिश्नर बेनिता मेरी जयकर ने बताया कि उन्हें सोमवार दोपहर करीब सवा तीन बजे मामले की जानकारी मिली। इसके बाद पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की। शुरुआत में ही पुलिस को मां डिंपल पर हत्या करने का शक हुआ।

सख्ती से पूछताछ करने पर महिला ने जुर्म कबूल कर लिया। डिंपल लड़की पैदा होने से परेशान थी। इस बात पर कई बार उसका पति से झगड़ा भी हुआ था। अनन्या के अलावा दंपति का एक 4 साल का बेटा भी है। बच्ची की मौत के बाद महिला ने खुद को एक कमरे में बंद कर लिया था।

पति की गैरमौजूदगी में दिया घटना को अंजाम
सोमवार को बच्ची के पिता अपने डिपार्टमेंटल स्टोर पर थे। डिंपल और बच्ची के अलावा घर में कोई और नहीं था। उसी दौरान मौका पाकर डिंपल ने बच्ची का गला घोंट दिया। इसके बाद उसकी लाश को माइक्रोवेव में छिपा दिया और दूसरे कमरे में जाकर बेटे को पीटने लगी।

पड़ोसियों की शिकायत पर जब पुलिस वहां पहुंची तो डिंपल ने कमरे का दरवाजा नहीं खोला। जब पुलिस खिड़की से अंदर पहुंची तो मां-बेटा दोनों बेहोश मिले। अनन्या वहां नहीं थी। इसके बाद पड़ोसियों और बच्ची की दादी ने मिलकर पूरे घर में उसकी तलाश की। अनन्या का शव दूसरी मंजिल पर रखे एक ओवन के अंदर मिला। फिलहाल पुलिस ने आरोपी मां को अरेस्ट कर लिया है।

ये भी पढ़ें-

बरेली: 26 से बरेली कॉलेज में फिर तालाबंदी

संबंधित समाचार