बहराइच: बाइक सवार को बचाने के चक्कर में गड्ढे में पटला ट्रैक्टर-ट्रॉली, चालक घायल
बहराइच। यूपी के बहराइच जिले में पयागपुर के शिवदहा मोड़ को जाने वाले मार्ग पर क्षेत्र के लोगों ने अतिक्रमण कर रखा है। मंगलवार शाम को अतिक्रमण के चलते बाइक सवार को बचाने के चक्कर में ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। पयागपुर तहसील क्षेत्र का शिवदहा चौराहा संपर्क मार्ग सैकड़ों गांव को जोड़ता है। लेकिन …
बहराइच। यूपी के बहराइच जिले में पयागपुर के शिवदहा मोड़ को जाने वाले मार्ग पर क्षेत्र के लोगों ने अतिक्रमण कर रखा है। मंगलवार शाम को अतिक्रमण के चलते बाइक सवार को बचाने के चक्कर में ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। पयागपुर तहसील क्षेत्र का शिवदहा चौराहा संपर्क मार्ग सैकड़ों गांव को जोड़ता है। लेकिन शिवदहा मोड़ चौराहे पर रोड के पटरियों के पर दुकान सटे होने के कारण सकरा तथा दुकानों के अतिक्रमण होने होने के कारण राहगीरों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। अतिक्रमण की वजह से रोड पर भीड़ रहती है।

ऐसा ही मामला तुलसीराम पुरवा से ठीक थोड़ा आगे शिवासिंह पुरवा के पास रखे ढाबली के पास से एक बाइक सवार निकला और उसको बचाने के चक्कर में चालक अनियंत्रित हो गया। ट्रैक्टर ट्राली खड्ड में जाकर पलट गई। जिससे चालक घायल हो गया। हादसे के चलते लोगों की भीड़ जमा हो गई। क्षेत्र के लोगों ने अतिक्रमण हटाने के साथ डग्गामार वाहनों पर अंकुश की मांग की है।
यह भी पढ़ें:-लखनऊ: शोभित हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, तीन और आरोपियों को किया गिरफ्तार
