बाराबंकी: औद्योगिक कचरे में लगी आग से इंडस्ट्रियल एरिया में मची अफरातफरी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बाराबंकी। जिले के कुर्सी क्षेत्र के उमरा स्थित विंदेश्वरी फाइबर फैक्ट्री के बाहर फैले कबाड़ में मंगलवार की शाम को अचानक आग लग गई। जबतक लोग कुछ समझ पाते तब तक तेज धुंआ और लपटें निकलनी शुरू हो गईं। तेज हवा ने भी आग में घी का काम किया। आग काफी दूर तक तक फैल …

बाराबंकी। जिले के कुर्सी क्षेत्र के उमरा स्थित विंदेश्वरी फाइबर फैक्ट्री के बाहर फैले कबाड़ में मंगलवार की शाम को अचानक आग लग गई। जबतक लोग कुछ समझ पाते तब तक तेज धुंआ और लपटें निकलनी शुरू हो गईं। तेज हवा ने भी आग में घी का काम किया। आग काफी दूर तक तक फैल गई। इसके बाद तो बस अफरा-तफरी शुरू हो गई। पड़ोस की फैक्ट्रियों से भी लोग बाहर निकल आए। देखते ही देखते ही आग ने विकराल रूप धारण कर लिया।

जलते हुए प्लास्टिक के कबाड़ व अन्य सामानों से उठते धुएं में लोगों को सांस लेने में असहज महसूस हो रहा था। इसी बीच लोगों ने मामले की सूचना पुलिस व दमकल विभाग को दी। सूचना पर घंटों बाद दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची। आग को बेकाबू होते देख दमकल की दो और गाड़ियां मंगानी पड़ी तब जाकर घंटों कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। आग बुझने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली। कुर्सी थाना प्रभारी निरीक्षक धर्मवीर सिंह ने बताया कि फैक्ट्री के बाहर फैले कबाड़ में अज्ञात कारणों से आग लगी थी। समय रहते आग पर काबू पा लिया गया है । हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ है ।

यह भी पढ़ें:-बहराइच: बाइक सवार को बचाने के चक्कर में गड्ढे में पटला ट्रैक्टर-ट्रॉली, चालक घायल

संबंधित समाचार