कुशीनगर: घर के दरवाजे पर पड़ी टॉफी खाने से 4 बच्चों की हुई मौत, मचा हड़कंप
कुशीनगर। कसया थाना क्षेत्र के सिसई के लठऊर टोला में एक साथ दो बच्चे और दो बच्चियां की बुधवार सुबह मौत से हड़कंप मच गया है। ये बच्चे दो अलग-अलग परिवार से थे। परिजनों का कहना है कि दरवाजे पर टॉफी फेंका गया था, जिसे बच्चों ने खा लिया और उनकी मौत हो गई। पूरे …
कुशीनगर। कसया थाना क्षेत्र के सिसई के लठऊर टोला में एक साथ दो बच्चे और दो बच्चियां की बुधवार सुबह मौत से हड़कंप मच गया है। ये बच्चे दो अलग-अलग परिवार से थे। परिजनों का कहना है कि दरवाजे पर टॉफी फेंका गया था, जिसे बच्चों ने खा लिया और उनकी मौत हो गई। पूरे गांव में कोहराम मचा हुआ है।
मृतक बच्ची की मां ने कहा कि सुबह करीब 7 बजे टॉफी और पैसा हमारे गेट पर फेंका गया था, मेरी बड़ी बेटी ने उठाया और चारों में बांटकर खा लिया, टॉफी खाने के 5 मिनट बाद ही चारों बच्चे तड़पने लगे, सभी को भागकर जिला अस्पताल लाया गया, जहां सभी की मौत हो गई, हम लोगों को मालूम नहीं है कि टॉफी कौन फेंक कर गया था।’
स्वजन ने गांव के ही प्रेम, चौबस, बाला प्रसाद पर पुरानी रंजिश को लेकर हत्या करने का आरोप लगया है। दूसरी ओर घटना की जानकारी आम होते ही अधिक संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। बच्चों के शव पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गए हैं।
स्वजन के चीत्कार से गांव दहल उठा। एसडीएम कसया वरुण कुमार पांडेय ने मौके पर पहुंचकर घटनाक्रम के संबंध में जानकारी प्राप्त की। एसडीएम ने बताया कि बहुत दुःखद घटना है। इसकी गहनता से छानबीन कराई जा रही है। जांच के बाद जो भी दोषी पाए जाएंगे, उनके विरुद्ध कठोर कारवाई होगी।
इस घटना के तुरन्त बाद सीएम योगी ने संज्ञान में ले लिया है।कुशीनगर में बच्चों के टॉफी खाने से हुई मौत मामले को लेकर मुख्यमंत्री ने इस घटना पर दुःख व्यक्त करते हुए पीड़ित परिवार को तत्काल सहायता के निर्देश दिए और जांच के भी निर्देश दिए हैं।
पढ़ें- लखनऊ: अप्रैल से यूपी में दस फीसदी से ज्यादा महंगे हो जाएंगे कपड़े, जानें वजह
