गाजियाबाद: मजदूरों पर गिरी स्कूल की दीवार, तीन की मौत, दो घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गाजियाबाद। विजय नगर थाना क्षेत्र में नगर निगम के एक नाले की खुदाई के दौरान डीएवी पब्लिक स्कूल की दीवार गिर गई। दीवार गिरने से पांच मजदूर उसके मलबे में दब गिए। हादसे में तीन मजदूरों की मौत हो गई और दो घायल हो गए। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस और दमकल विभाग ने सभी …

गाजियाबाद। विजय नगर थाना क्षेत्र में नगर निगम के एक नाले की खुदाई के दौरान डीएवी पब्लिक स्कूल की दीवार गिर गई। दीवार गिरने से पांच मजदूर उसके मलबे में दब गिए। हादसे में तीन मजदूरों की मौत हो गई और दो घायल हो गए।

सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस और दमकल विभाग ने सभी मजदूरों को बाहर निकाल लिया है और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। स्थानीय पुलिस और फायर ब्रेगड की टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर सभी पांचों मजदूरों को निकालकर एमएमजी हॉस्पिटल भर्ती कराया, जहां मुनकेश मोशीन, अहजाज पुत्र शमशाद, तौकिर सभी निवासीगण बिहार को मृत घोषित कर दिया गया व सिराजुद्दीन पुत्र मुजीबुद्दिन और शाहबीर पुत्र नजीर निवासीगण अरररिया, बिहार घायल हैं, जिनका अस्पताल में इलाज किया जा रहा है।

आरोप है कि ठेकेदार सुबह से बार-बार पांच मिनट में आने की बात कह रहा है। पीड़ितों ने ठेकेदार को जल्दी ना आने पर जाम लगाने की चेतावनी दी है। इस हादसे की जानकारी देते हुए सीओ विजय नगर स्वतंत्र देव सिंह ने बताया कि इनमें से 3 मजदूर मृत अवस्था में मिले हैं। 2 मजदूरों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।

पढ़ें- पत्रकार की शिकायत पर अदालत ने सलमान खान और उनके बॉडीगार्ड को जारी किया समन

संबंधित समाचार