बहराइच: एसएसबी और पुलिस की बैठक में बाल श्रम रोकने पर दिया जोर
बहराइच। पुलिस अधीक्षक कार्यालय सभागार में बुधवार को एसएसबी के साथ पुलिस अधिकारियों ने बाल श्रम को रोकने के लिए बैठक की। साथ ही नेपाल से होने वाली तस्करी पर भी चर्चा की। पुलिस अधीक्षक कार्यालय सभागार श्रावस्ती के कक्ष में बुधवार को पुलिस अधीक्षक अरविंद कुमार मौर्य के निर्देशानुसार अपर पुलिस अधीक्षक केसी गोस्वामी …
बहराइच। पुलिस अधीक्षक कार्यालय सभागार में बुधवार को एसएसबी के साथ पुलिस अधिकारियों ने बाल श्रम को रोकने के लिए बैठक की। साथ ही नेपाल से होने वाली तस्करी पर भी चर्चा की।
पुलिस अधीक्षक कार्यालय सभागार श्रावस्ती के कक्ष में बुधवार को पुलिस अधीक्षक अरविंद कुमार मौर्य के निर्देशानुसार अपर पुलिस अधीक्षक केसी गोस्वामी की अध्यक्षता में विशेष किशोर पुलिस इकाई (एसजेपीयू) की मासिक बैठक हुई। यूनिसेफ के अनिल कुमार द्वारा किशोर न्याय अधिनियम 2015 बाल श्रम रोकना, बाल अपराध व पास्को एक्ट के संबंध में विस्तृत रूप से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यदि किसी बाल अपचारी द्वारा कोई घटना कारित की जाती है तो अधिनियम में दिए गए प्रावधानों के अनुसार ही कार्यवाही अमल में लायी जाए।
अपर पुलिस अधीक्षक ने उपस्थित सभी अधिकारी कर्मचारीगणों को बाल श्रम, बाल विवाह व देह व्यापार आदि को रोकना व बाल अपचारी की देख-रेख व सुरक्षा-संरक्षा आदि के संबंध में जानकारी देते हुए सभी को कानूनी प्रक्रिया के तहत कार्यवाही करने के लिए निर्देशित किया। इस दौरान डा0 विनय वर्मा, निरीक्षक एसएसबी प्रदीप कुमार(62वीं वाहिनी भिनगा), प्रभारी एएचटीयू, बाल संरक्षण इकाई के समस्त पदाधिकारीगण, समस्त थाना में नियुक्त बाल कल्याण अधिकारी सहित सामाजिक संस्थाओं के पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।
पढ़ें-बीरभूम हिंसा मामले पर विपक्ष पर भड़कीं ममता बनर्जी, कहा- ये बंगाल है, उत्तर प्रदेश नहीं…
