पीलीभीत: प्रेमी संग फरार किशोरी रोडवेज के पास मिली

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पीलीभीत, अमृत विचार। घर से पचास हजार रुपये लेकर प्रेमी के साथ गई किशोरी को पुलिस ने तलाश लिया। वह रोडवेज के पास मिल गई, जबकि आरोपी हत्थे नहीं चढ़ सका। अब उसका मेडिकल परीक्षण कराकर बयान कराए जाएंगे। उधर, एक अन्य किशोरी की लोकेशन मिलने पर पुलिस टीम नोएडा जाएगी। दो दिन पूर्व शहर …

पीलीभीत, अमृत विचार। घर से पचास हजार रुपये लेकर प्रेमी के साथ गई किशोरी को पुलिस ने तलाश लिया। वह रोडवेज के पास मिल गई, जबकि आरोपी हत्थे नहीं चढ़ सका। अब उसका मेडिकल परीक्षण कराकर बयान कराए जाएंगे। उधर, एक अन्य किशोरी की लोकेशन मिलने पर पुलिस टीम नोएडा जाएगी। दो दिन पूर्व शहर के एक व्यक्ति ने कोतवाली में तीन लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसमें बताया था कि उसकी गैर मौजूदगी में आरोपी नाबालिग पुत्री को फुसलाकर ले गए। किशोरी मकान बनवाने के लिए घर पर रखे पचास हजार रुपये भी साथ ले गई। एफआईआर दर्ज कर पुलिस किशोरी की तलाश में लगी हुई थी।

दरोगा मोहम्मद सैफ ने बताया कि किशोरी को तलाश लिया है। बुधवार को वह रोडवेज के पास सवारी का इंतजार करते हुए पुलिस को मिल गई। उसका मेडिकल परीक्षण कराकर बयान कराए जाएंगे। उसी आधार पर आगे कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा 12 मार्च को एक अन्य किशोरी लापता हो गई थी। उस मामले में भी रिपोर्ट परिजन की ओर से दर्ज की गई थी। खकरा चौकी इंचार्ज विनोद कुमार ने बताया कि किशोरी की लोकेशन नोएडा मिली है। उसकी बरामदगी के लिए टीम नोएडा जाएगी।

इसे भी पढ़ें-

पीलीभीत: मैजिक की टक्कर से बाइक सवार की मौत, पत्नी गंभीर

 

संबंधित समाचार