अयोध्या: विश्व क्षय रोग दिवस पर आज से घर-घर खोजी अभियान होगा शुरू
अयोध्या। विश्व क्षय रोग दिवस पर गुरुवार से टीबी मरीजों की खोज के लिए विशेष अभियान शुरू हो रहा है। यह अभियान 24 मार्च से 13 अप्रैल तक चलाया जाएगा। इसमें घर-घर खोजी अभियान के तहत टीबी के शिकार मरीज तलाश किए जाएंगे। सीएमओ डॉ.अजय राजा ने बताया क्षय उन्मूलन के लक्ष्य की प्राप्ति में …
अयोध्या। विश्व क्षय रोग दिवस पर गुरुवार से टीबी मरीजों की खोज के लिए विशेष अभियान शुरू हो रहा है। यह अभियान 24 मार्च से 13 अप्रैल तक चलाया जाएगा। इसमें घर-घर खोजी अभियान के तहत टीबी के शिकार मरीज तलाश किए जाएंगे। सीएमओ डॉ.अजय राजा ने बताया क्षय उन्मूलन के लक्ष्य की प्राप्ति में आयुष्मान भारत-हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर की महत्वपूर्ण भूमिका होगी।
यहां पर क्षय रोगियों के चिन्हीकरण, जांच, उपचार व निक्षय पोषण योजना के तहत डीबीटी, काउंसलिंग व मनोसामाजिक सहयोग प्रदान करने में अपेक्षित भूमिका रहेगी। गुरुवार को क्षय रोग मुक्त भारत की शपथ भी ली जाएगी। क्षय रोगियों को गोद लेने की प्रक्रिया का शुभारंभ भी होगा।
अभियान के तहत कम्युनिटी हेल्थ आॅफिसर अपने क्षेत्र के कैचमेंट एरिया में एएनएम व आशा के माध्यम से घर-घर रोगी खोज अभियान की गतिविधियों को संचालित करेंगे। सभी संभावित मरीजों को सूचीबद्ध कर सैम्पल लेकर नजदीकी जांच केंद्र को भेजा जाएगा।
इसके अलावा सीएचसी और पीएचसी स्तर प्रति सप्ताह एक क्षेत्र में कैम्प लगाकर भी रोगी खोजने का काम करेंगे। धनात्मक पाए गए रोगियों का उपचार निकटवर्ती सीएचसी व पीएचसी के चिकित्सक द्वारा परीक्षण के बाद शुरू कर दिया जाएगा।
पढ़ें- बंबई उच्च न्यायालय ने यातायात पुलिस की हत्या मामले में ऑटो रिक्शा चालक की सजा बरकरार रख्री
