अमरोहा : बेटे ने पिता पर चाकू से किया वार, जानिए वजह

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमरोहा /हसनपुर, अमृत विचार। एक बार फिर हसनपुर कोतवाली क्षेत्र में खून के रिश्ते दागदार हुए हैं। पैसे न देने पर नाराज होकर कलयुगी बेटे ने चाकू से अपने पिता पर हमला कर दिया। जिसमें वह घायल हो गए। घायल पिता कोतवाली पहुंचा और आप बीती पुलिस को बताई। पुलिस द्वारा तहरीर लेकर घायल को …

अमरोहा /हसनपुर, अमृत विचार। एक बार फिर हसनपुर कोतवाली क्षेत्र में खून के रिश्ते दागदार हुए हैं। पैसे न देने पर नाराज होकर कलयुगी बेटे ने चाकू से अपने पिता पर हमला कर दिया। जिसमें वह घायल हो गए। घायल पिता कोतवाली पहुंचा और आप बीती पुलिस को बताई। पुलिस द्वारा तहरीर लेकर घायल को उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया।

हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव दीपपुर खालसा में राजू पुत्र यादराम अपने परिवार के साथ रहता है। राजू के पुत्र वीरेंद्र द्वारा पिछले एक माह से उससे पैसों की मांग की जा रही थी। जबकि राजू ने अपने पिता के नाम पर चल रहे लोन के पचास हजार रूपये बैंक में जमा करा दिए थे। पैसा नहीं होने के कारण राजू अपने पुत्र को नहीं दे पाया। जिससे राजू के पुत्र वीरेंद्र ने नाराज होकर मंगलवार की देर रात्रि को चाकू से अपने पिता पर हमला बोल दिया और वहां से भाग गया।

बुधवार कि सुबह घायल राजू हसनपुर कोतवाली पहुंचा और पुलिस को आपबीती सुनाई। पुलिस ने पीड़ित से तहरीर लेकर घायल को नगर के सीएचसी में उपचार के लिए भेज दिया है। प्रभारी निरीक्षक पीके चौहान का कहना है कि घायल को मेडिकल के लिए भेजा गया है। मेडिकल रिपोर्ट एवं तहरीर के आधार पर मामले में कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़े:- डॉक्टर राम मनोहर लोहिया नही मनाते थे अपना जन्मदिन

संबंधित समाचार