बाराबंकी: युवक से बात करने पर पिता ने बेटी की कर दी पीट-पीटकर हत्या, खेत में जलाया शव!

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बाराबंकी। जिले में ऑनर किलिंग का मामला प्रकाश में आया है। यहां पर एक लड़के से बात करने पर पिता ने बेटी की पीट पीटकर हत्या कर दी। पिता का मन इससे भी नहीं भरा और उसने बेटी का शव खेत में जला दिया। इस घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है, वहीं पुलिस …

बाराबंकी। जिले में ऑनर किलिंग का मामला प्रकाश में आया है। यहां पर एक लड़के से बात करने पर पिता ने बेटी की पीट पीटकर हत्या कर दी। पिता का मन इससे भी नहीं भरा और उसने बेटी का शव खेत में जला दिया। इस घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है, वहीं पुलिस मामले की जांच कर रही है।

बता दें कि बाराबंकी के कोठी थानाक्षेत्र के डेढिया गांव में एक नाबालिग छात्रा कक्षा आठ में पढ़ती थी। वो कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय से हाल ही में लौटी थी और घर पर रह रही थी। मंगलवार को वो किसी लड़के से बात कर रही थी जिसे सुनकर पिता आगबबूला हो गया और उसने लड़की की जमकर पिटाई कर दी। जिससे उसकी मौत हो गई, जिसके बाद पिता ने मृत नाबालिग बेटी को खेत में ले जाकर वहीं जला दिया।

हालांकि इस मामले में जब पुलिस से जानकारी हासिल की गई तो उसने बताया कि पिता की पिटाई से नाराज होकर लड़की ने फांसी लगाकर आत्महत्या की थी। छात्रा की मौत की जानकारी मिलने के बाद पिता घबरा गया और उसने शव को खेत में जला दिया। वहीं गांव के चौकीदार से मिली जानकारी के बाद पुलिस ने अधजले शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वहीं फरार पिता व परिजनों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस ने कहा कि आरोपी पिता की गिरफ्तारी के बाद ही कुछ कहा जा सकेगा।

यह भी पढ़ें; यूक्रेन पर रूस का आक्रमण यूरोप और दुनिया में दवा प्रतिरोधी टीबी के नियंत्रण के लिए खतरा

 

 

संबंधित समाचार