अयोध्या: 120 मेला स्पेशल बसें चलेंगी, कर्मियों की छुट्टियां रद्द

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। अयोध्या में 2 अप्रैल से शुरू हो रहे चैत्र रामनवमी मेले की तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। डीएम नितीश कुमार ने मेले को सकुशल संपन्न कराने और श्रद्वालुओं के सुगम यातायात की व्यवस्था कराने के लिए परिवहन निगम अयोध्या क्षेत्र में सहायक क्षेत्रीय प्रबन्धक महेश कुमार को मेलाधिकारी नामित किया है। महेश कुमार …

अयोध्या। अयोध्या में 2 अप्रैल से शुरू हो रहे चैत्र रामनवमी मेले की तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। डीएम नितीश कुमार ने मेले को सकुशल संपन्न कराने और श्रद्वालुओं के सुगम यातायात की व्यवस्था कराने के लिए परिवहन निगम अयोध्या क्षेत्र में सहायक क्षेत्रीय प्रबन्धक महेश कुमार को मेलाधिकारी नामित किया है। महेश कुमार ने भारी संख्या में यात्रियों के आगमन को देखते हुए 120 मेला स्पेशल बसें चलाने का निर्णय लिया है।

कुल 120 बसें मेले में लगाई जा रही

महेश कुमार ने बताया कि मेले में अधिकांश यात्री गोंडा, बहराइच, बस्ती, गोरखपुर, भिटरिया से आते हैं। समस्त सहायक क्षेत्रीय प्रबन्धक अपने-अपने डिपो में रहकर यात्रियों के दबाव को ध्यान में रखते हुये बसों का संचालन सुनिश्चित कराएंगे। चूंकि मेले की मुख्य तिथि 10 अप्रैल है तो श्रद्वालुओं का 7 अप्रैल से अयोध्या आना शुरू हो जाएगा और उनकी वापसी 12 अप्रैल तक होती रहेगी, जिसके लिए बसों का आवंटन किया गया है। उन्होंने बताया कि अयोध्या डिपो की 63 बसें, सुल्तानपुर डिपो की 35 बसें, अकबरपुर डिपों की 12 बसें व अमेठी डिपो की 10 बसें कुल 120 बसें मेले में लगाई जा रही है।

मेला क्षेत्र में सभी बसें अयोध्या बाईपास फोरलेन पुल से नयाघाट के लिए प्रवेश करेंगी और पुराना पुल जब तक खुला रहेगा तब तक उनकी निकासी पुराने पुल होते हुये कटरा की ओर होगी। 9 अप्रैल की शाम 7 बजे से मेले में लगी समस्त बसें हनुमान गुफा से फोरलेन पुल की ओर मुख्य मार्ग पर एक लेन में पार्क होंगी। अयोध्या में बालू घाट के पास नयाघाट से पहले अस्थायी बस स्टेशन सड़क के किनारे बनाया जायेगा। उन्होंने कहा है कि मेले में आये श्रद्वालुओं को यातायात की व्यवस्था उपलब्ध कराने के निमित्त किसी भी कर्मचारी को किसी भी तरह का अवकाश व अपरिहार्य परिस्थितियों को छोड़कर नहीं दिया जाएगा।

पढ़ें-उच्च न्यायालय ने गुजरात विद्यापीठ के कुलपति को हटाने पर अस्थायी रोक लगाई

संबंधित समाचार