बहराइच: स्कूली बच्चों ने एसएसबी कैंप का किया भ्रमण, देखी हथियारों की प्रदर्शनी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। देश के क्रांतिकारियों भगत सिंह, शिवराम राजगुरु और सुखदेव को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए एसएसबी द्वारा शहीद दिवस विशेष तरीके से मनाया गया। जिसमे स्कूल के बच्चों को बल की कार्यशैली, हथियारों की प्रदर्शनी, स्वान, राहत एवम बचाव दल द्वारा करतब दिखाया गया । 42वी वाहिनी सशस्त्र सीमा बल के कार्यवाहक कमांडेंट प्रवीण …

बहराइच। देश के क्रांतिकारियों भगत सिंह, शिवराम राजगुरु और सुखदेव को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए एसएसबी द्वारा शहीद दिवस विशेष तरीके से मनाया गया। जिसमे स्कूल के बच्चों को बल की कार्यशैली, हथियारों की प्रदर्शनी, स्वान, राहत एवम बचाव दल द्वारा करतब दिखाया गया । 42वी वाहिनी सशस्त्र सीमा बल के कार्यवाहक कमांडेंट प्रवीण कुमार के नेतृत्व में प्रदर्शनी का आयोजन हुआ। प्रदर्शनी में सर्वप्रथम राहत एवं बचाव दल की टीम द्वारा आपात स्थिति में त्वरित कार्यवाही करने एवं आपदा के समय बचाव की कार्यवाही का करतब दिखाया गया।

तत्पश्चात वाहिनी के स्वानो द्वारा बाधाओं को पार करने, सूंघने की क्षमता, एवम स्वानो द्वारा संत्री ड्यूटी का करतब दिखाया गया। आरआरटी की टीम द्वारा आग के प्रकार एवम आग पर काबू पाने के तरीके, घरेलू गैस, सिलिंडर में लगी आग पर कैसे काबू पाया जाय, इसके बारे में अवगत कराया गया। स्कूली बच्चों को हथियार की प्रदर्शनी दिखाई गई। जिसमें विभिन्न प्रकार के हथियारों के बारे में बच्चों को अवगत कराया गया। इसके बाद वच्चो को एसएसबी कैम्प का भ्रमण कराया गया।

भ्रमण के दौरान कैम्प में स्थित शहीद विजय कुमार शांति वाटिका, नवग्रह वाटिका, परिवार आवास परिसर, मंदिर परिसर, वाहिनी चिकित्सालय इत्यादि का भ्रमण करवाया गया। बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमे एसएसबी की ओर से सहायक उपनिरीक्षक इमरान अखतर अंसारी ने बच्चों को देश भक्ति गीत सुनाया जिसने सभी का दिल मोह लिया। कार्यवाहक कमांडेंट प्रवीण कुमार ने शहीद दिवस की महत्ता, वाहिनी की उपलब्धियों के बारे में बताया। उन्होंने युवाओं को देश का भविष्य बताया। कार्यक्रम में पार्थ सारथी राय उप कमांडेंट, शैलेष कुमार उप कमांडेंट, अनिल यादव, जयपुरिया स्कूल के प्रबंधक, अध्यापक सहित बच्चे मौजूद रहे।

पढ़ें-राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद 24 मार्च को गुजरात विधानसभा को करेंगे संबोधित

संबंधित समाचार