अयोध्या: 122 केंद्रों पर 77,741 विद्यार्थी देंगे परीक्षा, नहीं उतरवाए जाएंगे जूते-मोजे

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। माध्यमिक शिक्षा परिषद की 10वीं व 12वीं की परीक्षाएं गुरुवार से शुरू हो रही हैं। बोर्ड परीक्षाओं को सकुशल संपन्न कराने के लिए जनपद में कुल 122 परीक्षा केंद्र बनाये गये हैं और सभी पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। 24 मार्च से 12 अप्रैल तक परीक्षा दो पालियों में प्रात: 8 …

अयोध्या। माध्यमिक शिक्षा परिषद की 10वीं व 12वीं की परीक्षाएं गुरुवार से शुरू हो रही हैं। बोर्ड परीक्षाओं को सकुशल संपन्न कराने के लिए जनपद में कुल 122 परीक्षा केंद्र बनाये गये हैं और सभी पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। 24 मार्च से 12 अप्रैल तक परीक्षा दो पालियों में प्रात: 8 से 11:15 बजे तक व दोपहर में 2 से शाम 5:15 बजे तक आयोजित होंगी।

हाईस्कूल की परीक्षा में 40,544 परीक्षार्थी व इंटरमीडिएट की परीक्षा में 37,197 परीक्षार्थी कुल 77,741 परीक्षार्थी सम्मिलित होंगे। इस बार परीक्षा में शामिल हो रहे किसी भी परीक्षार्थी के जूते-मोजे नहीं उतरवाए जाएंगे। साथ ही यह भी निर्देश जारी हुआ है कि बालिकाओं की तलाशी पुरुष नहीं लेंगे।

जिलाधिकारी नितीश कुमार ने कहा कि किसी भी परीक्षार्थी को परीक्षा केन्द्र में मोबाइल फोन, कैलकुलेटर सहित अन्य इलेक्ट्रानिक उपकरणों को लाना व अंदर ले जाना पूर्ण प्रतिबंधित होगा। इसके साथ ही परीक्षा में लगे केंद्र व्यवस्थापकों व उनके स्टाफ को भी परीक्षा कक्ष में मोबाइल ले जाने की अनुमति नहीं प्रदान की जायेगी।

उन्होंने निर्देश दिया है कि परीक्षा केन्द्रों पर पानी व साफ सफाई की व्यवस्था, बालक व बालिकाओं हेतु अलग-अलग शौचालय, परीक्षा कक्ष में पर्याप्त फर्नीचर व प्रकाश व विद्युत व्यवस्था के साथ-साथ परीक्षा केन्द्रों पर मोबाइल रखने, बैग जमा करने आदि की व्यवस्था सुनिश्चित रूप से पूर्ण कर ली जाय।

जिलाधिकारी ने जोनल मजिस्ट्रेट को निर्देश दिये कि परीक्षा प्रारम्भ होने से पूर्व अपने-अपने क्षेत्रों के विद्यालयों का निरीक्ष़्ाण समय पर पूर्ण कर लें और जहां पर कमियां हो उन्हें तत्काल सुदृढ़ करवाएं। उन्होंने सभी केन्द्र व्यवस्थापकों को निर्देश दिये कि बुकलेट का अच्छे से अध्ययन करते हुये सभी कमियों को दूर करें और परीक्षा को समय पर प्रारम्भ व समाप्त कराएं।

परीक्षा कक्ष में लगे सीसीटीवी कैमरा व वाइस रिकार्डर को क्रियाशील व सुचारू करना सुनिश्चित किया जाय। साथ ही सभी स्टाफ व मजिस्ट्रेट समय पर अपने परीक्षा केन्द्र पर पहुंचना सुनिश्चित करेंगे। परीक्षा प्रारम्भ होने से पूर्व सभी परीक्षार्थियों की चेकिंग की जाय और सुनिश्चित किया जाय कोई भी नकल सामाग्री परीक्षा कक्ष तक न पहुंचने पाए।

एडीएमएफआर परीक्षा प्रभारी नामित

जिलाधिकारी नितीश कुमार एक दिन पहले मंगलवार को बोर्ड परीक्षाओं को सकुशल संपन्न कराने के लिए परीक्षा में तैनात किए गए समस्त जोनल, सेक्टर, स्टेटिक मजिस्ट्रेट, परीक्षा केंद्र व्यवस्थापकों के साथ आयुक्त कार्यालय परिसर में बैठक कर उचित दिशा-निर्देश दिए थे। बोर्ड परीक्षा को सकुशल व शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के लिए अपर जिलाधिकारी वित्त व राजस्व महेन्द्र कुमार सिंह को परीक्षा प्रभारी नामित किया है।

इस बार बोर्ड परीक्षाओं में ये नए नियम

  • केंद्र व्यवस्थापक को परीक्षा शुरू होने के एक घंटा पहले तो स्टैटिक मजिस्ट्रेट को आधा घंटा पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचना होगा।
  • नकलविहीन के नाम पर परीक्षार्थियों के जूते-मोजे उतार कर परीक्षा देने को नहीं कहा जाएगा।
  • स्टेटिक व सेक्टर मजिस्ट्रेट और केंद्र व्यवस्थापक को मीडिया ब्रीफिंग व प्रेस से बात करने की मनाही है।
  • सीसीटीवी के सामने सील्ड पैकेट खुलवाना व डबल लॉकर तक पुलिस एस्कार्ट में पहुंचाने के भी आदेश हैं।
  • प्रश्नपत्र खोलने से पहले तारीख और पाली सुनिश्चित की जाएगी, इसके बाद ही प्रश्नपत्र खोले जाएंगे।

यह भी पढ़ें: बीरभूम हिंसा: BJP का ममता सरकार पर हमला, घटनास्थल पर पहुंचे पार्टी के नेता, राष्ट्रपति शासन लगे- भाजपा

संबंधित समाचार