बाराबंकी: जयंती पर याद किए गए डॉ. राम मनोहर लोहिया, लोगों ने दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि
चित्र परिचय: प्रखर समाजवादी नेता डॉ राम मनोहर लोहिया के चित्र पर माल्यार्पण करते शहर स्थित गांधी भवन के अध्यक्ष राजनाथ शर्मा एवं अन्य बाराबंकी। डॉ राम मनोहर लोहिया की 122 वी जयंती पर लोगों ने उन्हें शिद्दत से याद कर श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर गांधी भवन पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए …
चित्र परिचय: प्रखर समाजवादी नेता डॉ राम मनोहर लोहिया के चित्र पर माल्यार्पण करते शहर स्थित गांधी भवन के अध्यक्ष राजनाथ शर्मा एवं अन्य
बाराबंकी। डॉ राम मनोहर लोहिया की 122 वी जयंती पर लोगों ने उन्हें शिद्दत से याद कर श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर गांधी भवन पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए समाजवादी चिंतक राजनाथ शर्मा ने कहा कि डा0 लोहिया ने जन आन्दोलनों से जनता को जोड़ा था। उन्होंने आन्दोलनों को लोकतंत्र की आत्मा बताया था।
आज के सन्दर्भ में विश्लेषण करें तो पायेंगे कि वर्तमान भौतिक सुविधावादी युग में सभी राजनैतिक दलों की जनसमस्याओं व राष्ट्रीय मुद्दों पर आन्दोलनों की रूचि खत्म हो रही है। जो उनके राजनैतिक पतन का कारण है। विपक्ष विहीन राजनीति ने लोकतंत्र को भी प्रभावित किया है। जो बेहद दुखद पहलू है। उन्होंने डॉ राममनोहर लोहिया के चित्र पर मार्ल्यापण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
श्री शर्मा ने बताया कि आज हर तरफ महंगाई का शोर है। गरीब, मजदूर व किसान का जीना दुश्वार है। यह महंगाई अनायास ही नहीं होती। शासन तंत्र पर हावी पूंजीपति व उद्योगपतियों की भी महंगाई वृद्धि में अहम भूमिका होती है। वह अपने लाभार्थ नीतियों में उलटफेर कराने की ताकत रखते हैं। मूल्य नियंत्रण पर सरकारों की विफलता चिन्तनीय है। समाजवादी नेता उमानाथ यादव ने कहा कि डॉ लोहिया के चिन्तन में महात्मा गाँधी और भगत सिंह के वैचारिकी साफतौर पर दिखाई देती है।
संगोष्ठी का संचालन पाटेश्वरी प्रसाद ने किया। इस मौके पर हाजी सलाउद्दीन किदवई, मृत्युंजय शर्मा, अतीकुर्रहमान, मनीष कुमार यादव, जमील उर रहमान, मनीष सिंह, सत्यवान वर्मा, अनिल श्रीवास्तव, हुमायूं नईम खान, पी.के सिंह, अशोक जायसवाल सहित कई लोग मौजूद रहे।
सपा कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं पूर्व प्रदेश महासचिव अरविंद कुमार सिंह गोप ने कहा कि समाजवादी पार्टी संघर्ष की कोख से जन्मी पार्टी है।लोहिया जी ने कहा था जिन्दा कौम पांच साल इंतज़ार नहीं करती हैं।
इस मौके पर मौजूद लोगों में जिला अध्यक्ष मौलाना अयाज, पूर्व अध्यक्ष डा कुलदीप सिंह, अजय कुमार वर्मा बबलू, मो सबाह, हशमत अली गुड्डू, नसीम कीर्ति, यशवंत सिंह यादव, प्रीतम सिंह वर्मा, वीरेंद्र प्रधान, पूजा सिंह, आकाश यादव संतोष रावत,ज्ञा न सिंह यादव, शमीम फनने, वीरेंद्र वर्मा आदि तमाम लोगों उपस्थित रहे।
यह भी पढ़ें; इटावा: तीन बदमाशों ने की दंपति से लूट, प्रधान बचाने पहुंचा तो मार दी गोली
