बहराइच: सात दिन से गायब युवक का बोरे में मिला शव, मुकदमा दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। रूपईडीहा के आंबा पोखर गांव में स्थित तालाब में सात दिन से गायब युवक का शव बोरे में भरा मिला। सोचना पर पहुंचे मृतक के भाई ने पत्नी और साढू पर आशनाई में हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया …

बहराइच। रूपईडीहा के आंबा पोखर गांव में स्थित तालाब में सात दिन से गायब युवक का शव बोरे में भरा मिला। सोचना पर पहुंचे मृतक के भाई ने पत्नी और साढू पर आशनाई में हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

रूपईडीहा थाना क्षेत्र के अंटहवा गांव निवासी करीम 30 बेटा ननकुन्ने 15 मार्च से घर से लापता था। जिसकी गुमशुदगी का मुकदमा थाने में दर्ज था। सात दिन बाद बुधवार को थाना क्षेत्र के आंबा पोखर गांव में स्थित तालाब में एक ग्रामीण का शव लोगों ने बोरे में भरा देखा। आसपास के लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। सूचना पुलिस को दी गई।

पुलिस क्षेत्राधिकारी डॉक्टर जेबी यादव, कोतवाल नानपारा भानु प्रताप सिंह, रूपईडीहा थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार त्रिपाठी पुलिस बल के साथ पहुंचे। पुलिस ने आसपास के ग्रामीणों से युवक की पहचान कराई। मृतक युवक के भाई वारिस ने पहचान की।

साथ ही उसने थाने में तहरीर देकर साढू और मृतक की पत्नी पर आशनाई में बधाई बनने पर हत्या का आरोप लगाया। सीओ ने बताया कि हत्या का मुकदमा दर्ज कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। जल्द ही आरोपी पकड़े जाएंगे।

यह भी पढ़ें-तेज प्रताप ने की लालू प्रसाद यादव को जेल से रिहा करने की मांग

संबंधित समाचार