बहराइच: होली खेलने से रोकने पर हुए बवाल में दो पुलिसकर्मी लाइन हाजिर
बहराइच। कोतवाली नानपारा के रामगढ़ी भावानियापुर गांव में होली खेलने से मना करने पर ग्रामीणों ने बवाल कर दिया था। जांच के बाद एसपी ने हलका सिपाहियों को लाइन हाजिर कर दिया है। कोतवाली नानपारा क्षेत्र के रामगढ़ी भावानियापुर गांव में 17 मार्च को ग्रामीण होली खेल रहे थे। समुदाय विशेष के लोगों की सूचना …
बहराइच। कोतवाली नानपारा के रामगढ़ी भावानियापुर गांव में होली खेलने से मना करने पर ग्रामीणों ने बवाल कर दिया था। जांच के बाद एसपी ने हलका सिपाहियों को लाइन हाजिर कर दिया है।
कोतवाली नानपारा क्षेत्र के रामगढ़ी भावानियापुर गांव में 17 मार्च को ग्रामीण होली खेल रहे थे। समुदाय विशेष के लोगों की सूचना पर हलका सिपाही पहुंचे। सभी ने होली खेलने से मना कर दिया। इसका ग्रामीणों ने विरोध किया।
साथ ही पुलिस अधीक्षक केशव कुमार चौधरी से शिकायत की। एसपी ने पुलिस क्षेत्राधिकारी से मामले की जांच कराई। जांच में आरोप सही मिलने पर हलका नंबर एक के सिपाही बृजेश कुमार यादव और गणेश पाण्डेय को लाइन हाजिर कर दिया गया है। दोनों सिपाही पुलिस लाइन पहुंच गए हैं।
यह भी पढ़ें-स्मार्ट शहरों की रैंकिंग जारी, मुरादाबाद को मिला देश में 53वां स्थान
