संभल : महिला को ट्रैक्टर ने मारी टक्कर, मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

संभल /कैलादेवी, अमृत विचार। सड़क पार कर रही महिला को तेज रफ्तार से आ रहे ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही महिला सड़क के किनारे गिर पड़ी और गंभीर रूप से घायल हो गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे परिजनों ने महिला को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कर दिया। …

संभल /कैलादेवी, अमृत विचार। सड़क पार कर रही महिला को तेज रफ्तार से आ रहे ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही महिला सड़क के किनारे गिर पड़ी और गंभीर रूप से घायल हो गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे परिजनों ने महिला को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कर दिया। जहां हालात गंभीर होने पर चिकित्सक ने हायर सेंटर रेफर कर दिया। लेकिन, महिला ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। चालक ट्रैक्टर-ट्राली वहीं छोड़कर मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम को भेज दिया। महिला के पति ने पुलिस को तहरीर दी है।

कैलादेवी थाना क्षेत्र के गांव कमालपुर निवासी 48 वर्षीय संतोष पत्नी प्रेम पाल बुधवार दोपहर घर के सामने हाईवे पर स्थित पड़ोसी के घर गई थी। अपने घर वापस आने के लिए जब सड़क पार कर रही थी तो संभल की ओर से तेज रफ्तार से ट्रैक्टर ने महिला को टक्कर मार दी। टक्कर के लगते ही महिला सड़क के किनारे गिरकर बेहोश हो गई और मौके पर लोगों की भीड़ इकठ्ठा हो गई। टक्कर मारने के बाद चालक ट्रैक्टर-ट्राली वहीं छोड़कर भाग गया।

सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और घायल महिला को आनन फानन में लेकर बबराला के निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। हालत गंभीर होने पर चिकित्सक ने महिला को देखने के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया। हायर सेंटर लेकर जाते समय महिला की मौत हो गई। मौत की खबर सुनकर परिजनों में कोहराम मच गया। परिजन महिला के शव को लेकर घर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव को शव पोस्टमार्टम को भेज दिया। महिला के पति ने अज्ञात चालक के खिलाफ के खिलाफ तहरीर दी है।

संबंधित समाचार