बरेली: पूर्व विधानसभा प्रत्याशी को थाने में दरोगा ने पीटा
बरेली, अमृत विचार । मीरगंज के नगरिया सहादात के रहने वाले जावेद खां ने 2022 का विधानसभा चुनाव मीरगंज से निर्दलीय लड़ा था। पुलिस प्रशासन ने उन्हें दो सुरक्षागार्ड दिए थे। आरोप है कि दोनों सुरक्षा गार्ड मनमर्जी से उनके यहां आते और जाते थे। उन्हें घंटों अकेला छोड़कर चले जाते थे। 17 फरवरी से …
बरेली, अमृत विचार । मीरगंज के नगरिया सहादात के रहने वाले जावेद खां ने 2022 का विधानसभा चुनाव मीरगंज से निर्दलीय लड़ा था। पुलिस प्रशासन ने उन्हें दो सुरक्षागार्ड दिए थे। आरोप है कि दोनों सुरक्षा गार्ड मनमर्जी से उनके यहां आते और जाते थे। उन्हें घंटों अकेला छोड़कर चले जाते थे।
17 फरवरी से दोनों ने उनके यहां आना छोड़ दिया। इसकी शिकायत करने जब वह थाने गए तो वहां तैनात एक दरोगा ने उनके साथ अभद्रता करते हुए गाली गलौज किया। विरोध करने पर दरोगा ने उनके साथ मारपीट कर दी और धमकी दी कि वह उसे फर्जी मामले में जेल भेज देगा। पीड़ित ने इसकी शिकायत एडीजी से की है। एडीजी राजकुमार ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं।
ये भी पढ़ें-
बरेली: पेट्रोल-डीजल के दाम में उछाल से इलेक्ट्रिक वाहनों की मांग बढ़ी
