फिल्मों को लेकर ट्रोल करने वालों को जूनियर बच्चन ने दिया तगड़ा जवाब, बोले- अब Time आ गया है!

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। बॉलीवुड एक्टर अभिषेक बच्चन इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म दसवीं की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं। अभिषेक इस फिल्म में करप्ट, अनपढ़ और देसी राजनेता का रोल निभाते हुए नजर आएंगे। फिल्म में वो नाम गंगा राम चौधरी बने है, जो जेल में बंद रहता है, लेकिन फिर भी अपने हक की …

मुंबई। बॉलीवुड एक्टर अभिषेक बच्चन इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म दसवीं की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं। अभिषेक इस फिल्म में करप्ट, अनपढ़ और देसी राजनेता का रोल निभाते हुए नजर आएंगे। फिल्म में वो नाम गंगा राम चौधरी बने है, जो जेल में बंद रहता है, लेकिन फिर भी अपने हक की लड़ाई लड़ता है। फिल्म का ट्रेलर 23 मार्च को रिलीज कर दिया गया है, हर तरफ फिल्म की चर्चा हो रही है। एक्टर ने इसके साथ ही एक पोस्ट लिखी है, जिसमें उन्होंने कहा है कि उनके दिल के बेहद करीब है ये फिल्म। अभिषेक का ये भी कहना है कि अपने काम को लेकर वो बेहद शर्मिंदा महसूस करते हैं।

दरअसल अभिषेक बच्चन ने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर लिखा- आप सभी के संग मैं दसवीं को शेयर कर काफी उत्साहित महसूस कर रहा हैं। मेरे दिल के बेहद करीब है ये फिल्म, बेहद ही करीब। इस फिल्म में मैं भरोसा रखता हूं, जो भी इसमें दिखाया जा रहा है। फिल्म को एंटरटेनर बनाने के साथ-साथ आप लोगों तक इस तरह का मैसेज पहुंचाने तक, आप सभी जिसके बारे में सोचें, बेहद खुशी देता है मुझे।

उन्होंने आगे लिखा- अपनी फिल्मों को लेकर मैं बेहद खामोश रहता हूं। मैं शर्मिंदा महसूस करता हूं काम को लेकर। मेरी इस बात को कई लोग विनम्रता से लेते हैं, तो मुझमें कई लोग आत्मविश्वास की कमी को देखते हैं। इन सभी धारणाओं को मैं बदल देना चाहता हूं। परिवार वालों और दोस्तों के साथ आप इस फिल्म को देख सकते हैं। हमेशा मुझे कहा गया है कि काम को बोलने दो, ऐसे में मुझे लगता है कि दसवीं यही करेगी।

पढ़ें-ओडिशा में 109 शहरी स्थानीय निकायों में मतदान शुरू, मुख्यमंत्री पटनायक ने सुबह ही डाला वोट

 

संबंधित समाचार