आगरा: घर में घुसकर आरोपी ने महिला और उसकी बेटी के साथ की छेड़छाड़, पुलिस ने राजीनामा का बनाया दबाव

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

आगरा। जिले में घर में घुसकर महिला और उसकी बेटी के साथ आरोपियों ने मारपीट और छेड़छाड़ की। घटना के बाद जब महिला रिपोर्ट लिखवाने पुलिस के पास गई तो पुलिस ने रिपोर्ट लिखने से मना कर दिया। थाना पुलिस ने महिला को आरोपियों से राजीनामा कर लेने की बात कहकर टहला दिया। पीड़िता ने …

आगरा। जिले में घर में घुसकर महिला और उसकी बेटी के साथ आरोपियों ने मारपीट और छेड़छाड़ की। घटना के बाद जब महिला रिपोर्ट लिखवाने पुलिस के पास गई तो पुलिस ने रिपोर्ट लिखने से मना कर दिया। थाना पुलिस ने महिला को आरोपियों से राजीनामा कर लेने की बात कहकर टहला दिया।

पीड़िता ने बुधवार को सारी बात एसएसपी को बताई। महिला ने एसएसपी को बताया कि जब उसके साथ मारपीट और बेटी से छेड़छाड़ हुई है, तो वह राजीनामा क्यों करे। यह कोई न्याय नहीं। आरोपियों पर कार्रवाई होनी चाहिए और उन्हें न्याय मिलना चाहिए।

पूरी बात सुनने के बाद एसएसपी एसके सिंह ने पीड़ित महिला को आश्वास्त किया कि दोषियों पर कार्रवाई होगी। इसके साथ ही उन्होंने संबंधित थाने को भी कार्रवाई करने के आदेश दिए। मामले को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी ने कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

महिला ने बताया कि आरोपी कल्लू, आशु, बम्फी एवं तालिबान ने उसकी बेटी के साथ छेड़छाड़ की। विरोध करने पर मारपीट और गालियां दीं। महिला ने बेटी से छेड़छाड़ और मारपीट कर रहे आरोपियों को रोकने की कोशिश की, तो उससे भी मारपीट कर दी।

पढ़ें- एनएसई को-लोकेशन मामले में सुब्रमण्यन की जमानत अर्जी खारिज 

संबंधित समाचार