बलिया: कार का शीशा तोड़कर उच्चकों ने उड़ाए 4 लाख रुपए, जांच में जुटी पुलिस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बलिया। यूपी के बलिया जिले से एक बड़ी खबर सामने आई आई जहां बुधवार की शाम उच्चकों ने कार का शीशा तोड़कर करीब चार लाख रुपए गायब कर दिया। इसकी जानकारी होते ही दुकानदारों में खलबली मच गई। खबर पाकर पहुंची पुलिस ने छानबीन कर सुराग लगाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। …

बलिया। यूपी के बलिया जिले से एक बड़ी खबर सामने आई आई जहां बुधवार की शाम उच्चकों ने कार का शीशा तोड़कर करीब चार लाख रुपए गायब कर दिया। इसकी जानकारी होते ही दुकानदारों में खलबली मच गई। खबर पाकर पहुंची पुलिस ने छानबीन कर सुराग लगाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी।

कानपुर की एक साइकिल कंपनी के एजेंट वाराणसी के विशेश्वरगंज के रहने वाले महेंद्र प्रसाद केशरी अपने पुत्र विशांकु केशरी के साथ बुधवार को तगादा करने पहुंचे थे। कार सवार पिता-पुत्र ग्रामीण इलाकों से वसूली करने के बाद शाम शहर के चित्तु पांडेय चौराहा के पास स्टेशन रोड पर पहुंचे। सड़क दक्षिण तरफ कार को खड़ा करने के बाद दोनों सामने साइकिल की दुकान में चले गए।

इसी बीच पहुंचे उच्चकों ने कार के बाएं तरफ गेट से सटे लगे शीशे को तोड़ दिया और गाड़ी के पिछली सीट पर 2 बैग में रखे गए करीब 4 लाख रुपए निकालकर फरार हो गए। दुकान से बनारस जाने के लिए कार के पास पहुंचे तो गायब रुपए देख उनके होश उड़ गए। उन्होंने शोर मचाना शुरू किया, लिहाजा आसपास के दुकानदार और राहगीरों की भीड़ जुट गई।

जानकारी होते ही ओक्डेनगंज पुलिस चौकी के जवान पहुंच गए और पीड़ितों से पूछताछ करने के बाद मामले की छानबीन करने में जुट गए। पुलिस का कहना है कि घटना की छानबीन की जा रही है। वहीं शहर के सबसे अधिक व्यस्त जगहों में शामिल चित्तु पांडेय-स्टेशन रोड पर बुधवार को हुई उच्चकागिरी की घटना से दुकानदार दहशत में हैं।

यह भी पढ़ें:-ऐश्वर्या रजनीकांत ने सोशल मीडिया से हटाया एक्स हस्बैंड का नाम, पैचअप की खत्म हुई उम्मीद

संबंधित समाचार