बाराबंकी: युवती ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बाराबंकी। एक युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद उसकी मां ने मामले को छुपाने का प्रयास किया। किंतु चर्चाओं का बाजार गर्म होते ही घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामला कोतवाली बदोसराय के मलामत शाह तकिया का …

बाराबंकी। एक युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद उसकी मां ने मामले को छुपाने का प्रयास किया। किंतु चर्चाओं का बाजार गर्म होते ही घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मामला कोतवाली बदोसराय के मलामत शाह तकिया का है। यहां के निवासी मोहम्मद वैश  विदेश में नौकरी करते हैं। घर पर उनकी 17 साल पुत्री उमैरा अपनी मां के साथ घर पर रहती थी। बीते बुधवार को शाम करीब छः सात बजे उमैरा ने अपने घर पर ही अज्ञात कारणों से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

किंतु उसकी मां ने इस बात को छुपाते हुए लोगों के बीच छत से गिरकर उसकी मौत होने की बात फैला दी किंतु उसके घर में कोई छत न होने के कारण मामला संदिग्ध हो गया। इसकी चर्चा फैलते ही किसी ने सूचना बदोसराय पुलिस को दे दी।

मौके पर पहुंची बदोसराय पुलिस ने शव का बारीकी से परीक्षण किया तो उसके गले पर रस्सी कसने के निशान पाये गए। जिसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर देर रात पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस घटना को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही है इस संबंध में कोतवाली प्रभारी संतोष सिंह ने बताया की प्रथम दृष्टया मामला फांसी का ही लग रहा है बाकी पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद खुलासा हो जायेगा।

यह भी पढ़ें-अयोध्या: मोबाइल वेटनरी यूनिट के तहत बीमार पशुओं के लिए जल्द शुरू होगी एम्बुलेंस सेवा

संबंधित समाचार