उन्नाव: तमंचा लेकर मंदिर के अंदर घुसा सिरफिरा, दरवाजा बंद कर लगाया आग

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

उन्नाव। यूपी के उन्नाव जिले के एक शिव मंदिर में एक सिरफिरे युवक ने जमकर तांडव किया और पुजारी के साथ हाथापाई की। जब पुजारी ने विरोध किया तो तमंचा निकालकर गोली दागने की कोशिश की, जिससे पुजारी दहशत में आकर बाहर भागा। बाद में शख्‍स ने अपने आप को मंदिर के अंदर बंद कर …

उन्नाव। यूपी के उन्नाव जिले के एक शिव मंदिर में एक सिरफिरे युवक ने जमकर तांडव किया और पुजारी के साथ हाथापाई की। जब पुजारी ने विरोध किया तो तमंचा निकालकर गोली दागने की कोशिश की, जिससे पुजारी दहशत में आकर बाहर भागा। बाद में शख्‍स ने अपने आप को मंदिर के अंदर बंद कर लिया। इस दौरान उसने खूब तांडव मचाया और शिव के डमरु में आग लगा दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मंदिर का दरवाजा तोड़कर बड़ी रस्साकशी के बीच युवक को मंदिर से बाहर निकाला और अपनी कस्टडी में ले लिया है।

जानकारी के मुताबिक जिले के सदर कोतवाली क्षेत्र के किला चौकी के अंतर्गत सिद्धेश्वर मंदिर का मामला है। जहां दोपहर 12 बजे एक सिरफिरा युवक आशुतोष पाण्‍डेय डीएसएन कालेज रोड का निवासी अपने हाथ में तमंचा लेकर मंदिर परिसर के अंदर घुस गया और पुजारी अमरीश गोश्वामी को मारने पीटने लगा। इसका विरोध किया तो दरवाजा बंद करने लगा इसी बीच पुजारी मंदिर से बाहर भागा। चिल्लाने पर मंदिर में मौजूद भक्तों में भगदड़ मच गई। घटना की जानकारी मिलते ही सदर कोतवाली पुलिस किला चौकी, एक्शन मोबाइल को तत्काल रवाना किया गया।

इंस्पेक्टर कोतवाली ओपी राय स्वाट टीम प्रभारी गौरव ने बुलेट प्रूफ जैकेट के साथ पहुँचे। करीब आधे घंटे तक जद्दोजहद करते रहे उसके बाद मंदिर का दरवाजा तोड़ने के बाद सिरफिरे को हिरासत में लिया है जिसके पास से एक अवैध असलहा बरामद हुआ है। वहीं मंदिर परिसर में रहने वाले पुजारी ने बताया कि उन्‍होंने इस शख्‍स को पहले कभी नहीं देखा है। पुलिस समय से न आती तो वह असलहे से कुछ भी कर सकता था।

यह भी पढ़ें:-साक्षी तंवर की वेब सीरीज ‘माई’ का ट्रेलर रिलीज, अलग अंदाज में नजर आईं एक्ट्रेस

संबंधित समाचार