मेरठ: संदिग्ध हालत में आभूषण विक्रेता गुमशुदा, घरवालों ने जताई अनहोनी की आशंका

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मेरठ। जिले में संदिग्ध हालत में ज्वेलर्स आभूषण विक्रेता लापता हो गया। आसपास के इलाकों में विक्रेता की काफी तलाश की, लेकिन अभी तक उनका कुछ पता नहीं चला पाया हैं। आज गुरुवार सुबह व्यापारी की स्कूटी देहली गेट थाना इलाके में मिली। पुलिस इंटरनेट मीडिया और दूसरे माध्यमों के जरिए से व्यापारी की तलाश …

मेरठ। जिले में संदिग्ध हालत में ज्वेलर्स आभूषण विक्रेता लापता हो गया। आसपास के इलाकों में विक्रेता की काफी तलाश की, लेकिन अभी तक उनका कुछ पता नहीं चला पाया हैं। आज गुरुवार सुबह व्यापारी की स्कूटी देहली गेट थाना इलाके में मिली। पुलिस इंटरनेट मीडिया और दूसरे माध्यमों के जरिए से व्यापारी की तलाश में लग गई है। वहीं आभूषण विक्रेता के घरवाले परेशान हैं।

आर्य नगर निवासी 28 वर्षीय सागर खन्ना की सदर बाजार इलाके के पत्ते मोहल्ले में शिवा ज्वेलर्स नाम से दुकान है। सागर की पत्नी श्रुति खन्ना के अनुसार बुधवार शाम सागर घर से स्कूटी लेकर दुकान के लिए निकले थे। पति के घर न आने पर पत्नी ने अपने ससुर से संपर्क किया। उन्होंने बताया कि सागर दुकान पहुंचा ही नहीं, जिसे सुनकर पत्नी श्रुति के होश उड़ गए।

थाना प्रभारी रमेश चंद शर्मा का कहना है कि व्यापारी की तलाश के लिए टीम लगा दी गई। जल्द ही व्यापारी को सकुशल बरामद कर लिया जाएगा।

पढ़ें-बाराबंकी: युवती ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव

संबंधित समाचार