बरेली: डॉक्टर ने स्टाफ नर्स से की अभद्रता, विरोध किया तो ईंट मारकर फोड़ दिया सिर, मुकदमा दर्ज
बरेली, अमृत विचार। यूपी के बरेली में गुरुवार को मुड़िया नबी बक्श सीएचसी पर जमकर हंगामा हुआ। स्टाफ नर्स का आरोप था कि डॉक्टर ने उसके साथ अभद्रता की जब नर्स ने इसका विरोध किया तो डॉक्टर ने ईंट मारकर उसका सिर फोड़ दिया। मामले में स्टाफ नर्स ने सीएमओ से इसकी शिकायत की है …
बरेली, अमृत विचार। यूपी के बरेली में गुरुवार को मुड़िया नबी बक्श सीएचसी पर जमकर हंगामा हुआ। स्टाफ नर्स का आरोप था कि डॉक्टर ने उसके साथ अभद्रता की जब नर्स ने इसका विरोध किया तो डॉक्टर ने ईंट मारकर उसका सिर फोड़ दिया। मामले में स्टाफ नर्स ने सीएमओ से इसकी शिकायत की है साथ ही डॉक्टर के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज करा दिया है। हालांकि सीएमओ ने भी विभागीय जांच का आश्वासन दिया है।
झगड़ा होते देख जुट गई भीड़
दरअसल, मुड़िया नबी बक्श सीएचसी पर स्टाफ नर्स के रूप में सुमनलता तैनात है। उन्होंने बताया कि गुरुवार सुबह वह सीएचसी पहुंची तो वहां मौजूद डॉक्टर रामकृष्ण वर्मा उससे झगड़ा करने लगा। झगड़े के साथ ही उसने अभद्र भाषा का प्रयोग किया और अभद्रता करने लगा। जबी सुमनलता ने इसका विरोध किया तो गुस्साए डॉक्टर ने ईंट उठाई तो सुमनलता के सिर में दे मारी। जिससे वह लहूलुहान हो गई। दोनों के बीच झगड़ा होते देख वहां पर लोगों की भीड़ जुट गई। भीड़ ने किसी तरह से दोनों का बीच बचाव किया। हालांकि मामले में सुमनलता ने डॉक्टर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया है।
सीएमओ बोले- प्रकरण की होगी जांच
उधर, मामले की सूचना सीएमओ को भी दे दी गई। सुमनलता का मेडिकल कराने के बाद उनकी तहरीर पर डॉ रामकृष्ण वर्मा के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। वहीं, इस मामले में सीएमओ डॉ बलबीर सिंह का कहना है कि पूरे प्रकरण की जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
इसे भी पढ़ें-
