सीतापुर: बेखौफ चोरों ने दो घरों से उड़ाया दो लाख का माल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कमलापुर/सीतापुर। यूपी के सीतापुर जिले में बेखौफ चोरों का क्षेत्र में आतंक जारी है। बीते बुधवार की रात चोरों ने कमलापुर थाना क्षेत्र के किंधौलिया गांव में दो घरों में छत के जरिए आंगन में उतर कर अलमारी का ताला तोड़ दिया और उसमें से जेवर व नकदी सहित करीब दो लाख का माल पार …

कमलापुर/सीतापुर। यूपी के सीतापुर जिले में बेखौफ चोरों का क्षेत्र में आतंक जारी है। बीते बुधवार की रात चोरों ने कमलापुर थाना क्षेत्र के किंधौलिया गांव में दो घरों में छत के जरिए आंगन में उतर कर अलमारी का ताला तोड़ दिया और उसमें से जेवर व नकदी सहित करीब दो लाख का माल पार कर दिया। पीड़ितों ने घटना की जानकारी होने पर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस घटना की जांच-पड़ताल की है। कमलापुर इलाके के किंधौलिया गांव निवासी सुनील कुमार लखनऊ में नौकरी करते हैं।

बीती रात चोरों ने घर में छत के जरिए उतर कर कमरे में रखी अलमारी का ताला तोड़ दिया। जिसके बाद अलमारी से चांदी के पांच सिक्के , दो सोने की अंगूठी, एक चांदी की प्लेट, चांदी का गोला, चांदी की सुपारी, तीन चांदी के पान के पत्ते, एक जोड़ी सोने के टाप्स व नकदी आदि हजारों का माल पार कर दिया। इसके अलावा गांव के ही रामलखन सिंह के घर को भी चोरों ने निशाना बनाया। बताते हैं कि रामलखन सिंह घर के बाहर बरामदे में लेटे हुए थे।

उनके घर में छत से उतरकर दरवाजा अंदर से बंदकर कमरे में रखी अलमारी व बक्सों का ताला तोड़कर चोरों ने 14 हजार रुपए की नकदी, एक सोने की माला, दो जोड़ी बाला, एक सोने की चेन, सोने की दो अंगूठी समेत हजारों का माल यहां से भी पार कर दिया। बताते हैं कि चोरों ने दोनों घरों से लगभग दो लाख का माल चोरी कर लिया है। सुबह जानकारी होने पर पीड़ितों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच की है। पुलिस का कहना है कि कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़ें:-बरेली से एसटीएफ ने  पकड़े दो तस्कर, पुरानी जेल के पास हो रही थी अफीम की डील, 35 लाख की अफीम बरामद

संबंधित समाचार