अयोध्या: अवध विश्विद्यालय की परीक्षा में नकल करते पकड़े गए छह परीक्षार्थी
अयोध्या। डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय की बीए, बीएससी व बीकॉम प्रथम सेमेस्टर मेजर व माइनर व बैक पेपर की परीक्षा के छठें दिन गुरूवार को दोनों पालियों में 43 हजार 187 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। वहीं दूसरी ओर 3 हजार 313 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। विश्वविद्यालय की प्रथम पाली अंग्रेजी विषय की परीक्षा में पर्यवेक्षकों …
अयोध्या। डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय की बीए, बीएससी व बीकॉम प्रथम सेमेस्टर मेजर व माइनर व बैक पेपर की परीक्षा के छठें दिन गुरूवार को दोनों पालियों में 43 हजार 187 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। वहीं दूसरी ओर 3 हजार 313 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।
विश्वविद्यालय की प्रथम पाली अंग्रेजी विषय की परीक्षा में पर्यवेक्षकों द्वारा छह परीक्षार्थियों को अनुचित साधन का प्रयोग करते हुए पकड़ा। जिसमें पांच छात्र व एक छात्रा शामिल रही। श्रीराम तीर्थ मिश्र स्मारक महाविद्यालय गोण्डा में एक छात्र व एक छात्रा और श्रीमती सुभद्रा तिवारी महाविद्यालय अयोध्या में चार छात्र अनुचित साधन का प्रयोग करते हुए पाए गए।
विश्वविद्यालय के मीडिया प्रभारी डॉ. विजयेन्दु चतुर्वेदी ने बताया कि प्रथम पाली की परीक्षा में 26 हजार 716 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी, जिसमें 2 हजार 244 अनुपस्थित रहे। द्वितीय पाली में संस्कृत विषय की परीक्षा हुई। इसमें 16 हजार 471 परीक्षार्थियों में से 1069 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।
विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा परीक्षा की शुचिता बनाये रखने के लिए पर्यवेक्षकों ने विभिन्न परीक्षा केन्द्रों का औचक निरीक्षण किया गया। इन केन्द्रों की निगरानी कंट्रोल रूम में लगे सीसीटीवी कैमरे से भी की जा रही है।
यह भी पढ़ें; बरेली से एसटीएफ ने पकड़े दो तस्कर, पुरानी जेल के पास हो रही थी अफीम की डील, 35 लाख की अफीम बरामद
