बरेली:  रोडवेज बस के परिचालक ने यात्रियों से की अभद्रता

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। बरेली डिपो के बस परिचालक ने यात्रियों से अभद्रता की तो यात्रियों ने फरीदपुर बाईपास पर हंगामा कर दिया। यात्रियों ने परिचालक के विरुद्ध कार्रवाई की मांग को लेकर बरेली डिपो के एआरएम को पत्र सौंपा है। बरेली डिपो के एआरएम को दिए शिकायती पत्र में पीड़ित यात्री प्रभात शर्मा, अभिषेक यादव, …

बरेली, अमृत विचार। बरेली डिपो के बस परिचालक ने यात्रियों से अभद्रता की तो यात्रियों ने फरीदपुर बाईपास पर हंगामा कर दिया। यात्रियों ने परिचालक के विरुद्ध कार्रवाई की मांग को लेकर बरेली डिपो के एआरएम को पत्र सौंपा है।
बरेली डिपो के एआरएम को दिए शिकायती पत्र में पीड़ित यात्री प्रभात शर्मा, अभिषेक यादव, पूजा सिंह, अमित सिंह तोमर व अतुल सिंह ने बताया कि दोपहर डेढ़ बजे बरेली डिपो की बस नंबर यूपी 25 ए टी 4340 से बरेली से फरीदपुर के लिए बैठे थे।

परिचालक ने फरीदपुर तक टिकट भी दिया था लेकिन फरीदपुर बाईपास आते ही परिचालक ने उतरने को बोल दिया। बस में फरीदपुर उतराने वाली कई महिला व बुजुर्ग यात्री भी शामिल थे। जब इस बात का विरोध किया तो परिचालक ने यात्रियों के साथ अभद्रता भी की। जिस पर यात्रियों ने हंगामा कर दिया। पीड़ित यात्रियों ने डिपो के एआरएम को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।

शिकायती पत्र के आधार पर परिचालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। परिचालक को बस शहर के अंदर से ले जाने के लिए कड़े निर्देश दिए गए हैं। इसके बाद भी अगर कोई परिचालक ऐसा करता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई अमल में लायी जाएगी।  —आर बी यादव, एआरएम, बरेली डिपो

ये भी  पढ़ें-

बरेली: आईवीआरआई परिसर में छात्रा से दुष्कर्म का प्रयास

संबंधित समाचार