सीतापुर: दो अलग-अलग घटनाओं में करंट लगने से दो युवकों की मौत, परिजनों में कोहराम
महमूदाबाद/मानपुर/सीतापुर। महमूदाबाद इलाके में गुरुवार को जहां पंखा चलाने के लिए बिजली के बार्ड से प्लग जोड़ रहे युवक की करंट लगने से मौत हो गई, वहीं मानपुर इलाके में बकरियों के लिए गूलर के पेड़ पर चढ़ पत्ते तोड़ रहे एक युवक को हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से जबरदस्त करंट लग गया। …
महमूदाबाद/मानपुर/सीतापुर। महमूदाबाद इलाके में गुरुवार को जहां पंखा चलाने के लिए बिजली के बार्ड से प्लग जोड़ रहे युवक की करंट लगने से मौत हो गई, वहीं मानपुर इलाके में बकरियों के लिए गूलर के पेड़ पर चढ़ पत्ते तोड़ रहे एक युवक को हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से जबरदस्त करंट लग गया। इस युवक की भी करंट लगने के बाद इलाज के दौरान बिसवां सीएचसी में मौत हो गई। दोनों घटनाओं से बिजली विभाग, तहसील प्रशासन व पुलिस को अवगत करा दिया गया है। संबंधित थाने की पुलिस ने दोनों मामलों को लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।
मानपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत बन्नीराय गांव निवासी नेकलाल 30 पुत्र श्याम लाल गुरुवार सुबह करीब साढ़े छह बजे गांव के दक्षिण खेत की तरफ गया था। वही लगे गूलर के पेड़ से वह बकरियों के खाने के लिए पत्ते तोड़ने लगा। पेड़ के पास से ही हाई टेंशन विद्युत लाइन में करेंट दौड़ रहा था। जिसकी चपेट में आकर वह बुरी तरह झुलस गया। घरवालों ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिसवां में भर्ती कराया। जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई।
मृतक नेकलाल के तीन बच्चे हैं। मौत का समाचार मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस का कहना है कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। जांच कर कार्रवाई होगी। इसके अलावा सदरपुर थाना क्षेत्र के गनेशपुर निवासी प्रमोद कुमार 23 पुत्र रामप्रसाद गुरुवार की सुबह करीब 11 बजे घर में बिजली पंखे का तार प्लग से जोड़ रहा था। इसी दौरान प्रमोद को जाेरदार विद्युत करंट लग गया। करंट लगने से प्रमोद गंभीर रूप से झुलस कर अचेत हो गया।
परिजन फौरन प्रमोद को लेकर सीएचसी महमूदाबाद पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार्यवाही शुरू की। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। प्रमोद की मौत के बाद से पूरे गांव में मातम का माहौल है। घटना की सूचना बिजली विभाग व तहसील प्रशासन को भी दे दी गई है।
यह भी पढ़ें:-बोले विधायक- योगी ने मेडिकल कॉलेज से लेकर करोड़ों की योजनाओं तक बहुत कुछ दिया और अब…
