सीतापुर: टैक्स बकायेदारों पर नगर पालिका की बड़ी कार्रवाई, वी मार्ट को किया सीज, मचा हड़कंप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सीतापुर। नगर पालिका के ग्रहकर व जलकर बड़े बकाएदारों पर वसूली अभियान चलाकर कार्यवाही की गई। इस दौरान अधिक टैक्स बकाया होने पर वी मार्ट को सीज किया गया तथा एक बडे़ बकाएदार को एक सप्ताह का समय दिया गया। नगर पालिका उपायुक्त/ईओं वैभव त्रिपाठी के नेतृत्व में शहर में अतिक्रमण करने वालों तथा बड़े …

सीतापुर। नगर पालिका के ग्रहकर व जलकर बड़े बकाएदारों पर वसूली अभियान चलाकर कार्यवाही की गई। इस दौरान अधिक टैक्स बकाया होने पर वी मार्ट को सीज किया गया तथा एक बडे़ बकाएदार को एक सप्ताह का समय दिया गया। नगर पालिका उपायुक्त/ईओं वैभव त्रिपाठी के नेतृत्व में शहर में अतिक्रमण करने वालों तथा बड़े बकाएदारों पर कार्यवाही की गई।

इस दौरान लाल कपड़ा कोठी से आंख अस्पताल तक अभियान चला। जिसमें वीमार्ट की बिल्डिंग को सीज कर दिया गया तथा अग्रवाल ऑटों सेल्स व स्टेशन मार्ग पर स्थिति वी टू मार्ट को एक सप्ताह का समय दिया गया। ईओ वैभव त्रिपाठी ने बताया कि वीमार्ट बिल्डिंग जोकि जगदीश अग्रवाल के नाम है, उस पर एक करोड़ 14 लाख की बकाएदारी है। जिसे सीज कर दिया गया है।

हालांकि इस बिल्डिंग में शुभ लग्न दुकान का पांच लाख कर जमा करने के बाद खोल दिया गया। इसके साथ ही अग्रवाल ऑटों सेल्स, अग्रवाल इलेक्ट्रानिक तथा वीटू मार्ट की बिल्डिंग महेश अग्रवाल के नाम पर है। इन सभी पर 78 लाख की बकाए दारी है। जिसे नोटिस जारी कर एक सप्ताह में जमा करने का निर्देश दिया गया है। इस दौरान कर निरीक्षक हरीश चन्द्रा, कार्यालय अधीक्षक महेश गुप्ता, राकेश मिश्रा, अनुकूल सेठ, जोगिंदर सहित नगर पालिका कर्मचारी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें:-सीतापुर: विवाद के बाद बारातियों पर ग्रामीणों ने किया हमला, कई घायल

संबंधित समाचार