बहराइच: पहले दिन गैरहाजिर रहे हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के 6300 छात्र, 104 केंद्रों पर हुई बोर्ड परीक्षा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। जिले में गुरुवार को 104 विद्यालयों में बोर्ड परीक्षा शुरू हुई। दोनों पालियों में 6300 से छात्रों ने परीक्षा छोड़ दी। उत्तर प्रदेश बोर्ड की ओर से गुरुवार को हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा शुरू हुई। डीआईओएस डॉक्टर चंद्रपाल ने बताया कि 104 केंद्रों पर परीक्षा शुरू हुई। उन्होंने बताया कि सुबह की पाली …

बहराइच। जिले में गुरुवार को 104 विद्यालयों में बोर्ड परीक्षा शुरू हुई। दोनों पालियों में 6300 से छात्रों ने परीक्षा छोड़ दी। उत्तर प्रदेश बोर्ड की ओर से गुरुवार को हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा शुरू हुई। डीआईओएस डॉक्टर चंद्रपाल ने बताया कि 104 केंद्रों पर परीक्षा शुरू हुई। उन्होंने बताया कि सुबह की पाली में 4816 छात्र छात्राएं अनुपस्थित रहे।

जबकि दो बजे से शुरू हुई इंटर की परीक्षा में 1450 से अधिक छात्र अनुपस्थित रहे। वहीं बोर्ड परीक्षा की निगरानी के लिए सभी तहसील में एसडीएम और डीआईओएस के साथ जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने निरीक्षण किया। सभी जगह व्यवस्था सही मिली। मालूम हो कि बोर्ड परीक्षा में 55 हजार से अधिक छात्र और छात्राएं नामांकित हैं।

यह भी पढ़ें:-सीतापुर: टैक्स बकायेदारों पर नगर पालिका की बड़ी कार्रवाई, वी मार्ट को किया सीज, मचा हड़कंप

संबंधित समाचार