बहराइच: रास्ते के विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट, छह गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। जिले की पयागपुर पुलिस ने पुराने रास्ते के विवाद में मारपीट करने वाले छह लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पयागपुर थाना क्षेत्र के जैसोरा गांव में दो पक्षों के बीच रास्ते का विवाद काफी दिनों से चल रहा है। गुरुवार शाम को रास्ते के विवाद को लेकर दोनों पक्ष के लोग …

बहराइच। जिले की पयागपुर पुलिस ने पुराने रास्ते के विवाद में मारपीट करने वाले छह लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
पयागपुर थाना क्षेत्र के जैसोरा गांव में दो पक्षों के बीच रास्ते का विवाद काफी दिनों से चल रहा है। गुरुवार शाम को रास्ते के विवाद को लेकर दोनों पक्ष के लोग आमने सामने आ गए। सभी मारपीट करने लगे। गांव के लोगों ने पुलिस को सूचना दी।

पुलिस क्षेत्राधिकारी पयागपुर राजीव कुमार सिसोदिया के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक हरेन्द्र कुमार मिश्र की अगुवाई में टीम गांव पहुंची। पुलिस ने मारपीट कर रहे लोगों की शांत कराया। इसके बाद देशराज तिवारी पुत्र शेषराज तिवारी निवासी ग्राम रघुरामपुर जैसौरा, श्रवण कुमार शुक्ला पुत्र अयोध्या प्रसाद शुक्ला, महेश तिवारी पुत्र किशोरी लाल तिवारी, मनोज कुमार तिवारी पुत्र शिवशंकर तिवारी, विष्णु प्रताप तिवारी पुत्र शिवशंकर तिवारी और देवकी पुत्र उमाशंकर को गिरफ्तार कर एसडीएम कोर्ट में पेश किया गया।

यहां से सभी को जेल भेज दिया गया है। इस दौरान थाने के उप निरीक्षक महन्थ शर्मा, उप निरीक्षक यूटी संदीप कुमार, अंगद राय, प्रदीप कन्नौजिया, साहिल यादव, प्रशान्त यादव शामिल रहे।

यह भी पढ़ें:-बहराइच: पहले दिन गैरहाजिर रहे हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के 6300 छात्र, 104 केंद्रों पर हुई बोर्ड परीक्षा

संबंधित समाचार