गाजियाबाद: शपथ ग्रहण से पहले ही माफिया पर गरजा ‘बाबा का बुलडोजर’, ढहाया करोड़ों का अवैध निर्माण
गाजियाबाद। यूपी के कार्यवाहक सीएम योगी आदित्यनाथ अभी प्रदेश के सीएम बने भी नहीं हैं लेकिन उनका बुलडोजर अपने काम पर लग गया है। गुरुवार को गाजियाबाद में करोड़ों की संपत्ति पर बुलडोजर चलाया गया और अवैध निर्माण को तोड़ दिया गया। बता दें कि एक माफिया ने इस जमीन पर कब्जा किया हुआ था। …
गाजियाबाद। यूपी के कार्यवाहक सीएम योगी आदित्यनाथ अभी प्रदेश के सीएम बने भी नहीं हैं लेकिन उनका बुलडोजर अपने काम पर लग गया है। गुरुवार को गाजियाबाद में करोड़ों की संपत्ति पर बुलडोजर चलाया गया और अवैध निर्माण को तोड़ दिया गया। बता दें कि एक माफिया ने इस जमीन पर कब्जा किया हुआ था।
बता दें कि वसुंधरा जोन के साइट चार में माफिया ने सरकार की करीब 7084 हजार वर्ग मीटर की भूमि पर कब्जा कर लिया था और इसपर अपना बैंक्वेट हाल बना रखा था। ये जमीन नगर निगम की बताई जा रही है। माफिया की रसूखदार छवि के कारण नगर निगम कार्रवाई नहीं कर पा रहा था और हर बार अपने पैर पीछे खींच लेता था। इस जमीन की कीमत करीब 85 करोड़ रुपये बताई जा रही है। बता दें कि इस जमीन पर माफिया ने 1996 से कब्जा जमाया हुआ था।
यह भी पढ़ें: बहराइच: पहले दिन गैरहाजिर रहे हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के 6300 छात्र, 104 केंद्रों पर हुई बोर्ड परीक्षा
