उन्नाव: बोर्ड परीक्षा केंद्रों का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

उन्नाव। माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा गुरुवार से प्रारम्भ हुई, जिसमे जिलाधिकारी ने दोनों पालियो में परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान प्रथम पाली में शहर के डा0 जीनाथजी इंटर कालेज में स्टैटिक मजिस्ट्रेट व एक कक्ष निरीक्षक को अनुपस्थित पाए जाने पर  वेतन रोकने के निर्देश दिए हैं। शांतिपूर्ण …

उन्नाव। माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा गुरुवार से प्रारम्भ हुई, जिसमे जिलाधिकारी ने दोनों पालियो में परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान प्रथम पाली में शहर के डा0 जीनाथजी इंटर कालेज में स्टैटिक मजिस्ट्रेट व एक कक्ष निरीक्षक को अनुपस्थित पाए जाने पर  वेतन रोकने के निर्देश दिए हैं।

शांतिपूर्ण तथा नकलविहीन परीक्षा संपन्न कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी रवीन्द्र कुमार ने प्रथम पाली में शहर के श्याम कुमारी सेठ बालिका इंटर कालेज, डा. जीनाथ जी इंटर कालेज, राजा शंकर सहाय इंटर कालेज, राजकीय इंटर कालेज तथा द्वितीय पाली में अटल बिहारी इंटर कालेज, राजकीय बालिका इंटर कालेज आदि का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने केंद्रों में सीसीटीवी कैमरा, प्रश्न पत्र व उत्तर पुस्तिकाओं के डबल लाक को परखा,जिसमे कोई कमी पाई नही गई। संबंधित प्रधानाचार्यों को निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि परीक्षा को सुचितापूर्ण ढंग से संपन्न कराना है।

इसलिए सभी परीक्षा केंद्रों पर जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेट तथा प्रत्येक विद्यालय में स्टैटिक मजिस्ट्रेट लगाए गए हैं। कंट्रोल रूम के माध्यम से प्रशासन की परीक्षा पर पूरी नजर रहेगी। अतः केंद्र पर सीसीटीवी कैमरे हर हालात में ठीक होने चाहिए। कोई भी कर्मचारी के अनुपस्थिति पाए जाने पर उस पर निलंम्बन की कार्यवाही होगी। इस दौरान जिला विद्यालय निरीक्षक राजेंद्र पांडेय, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संजय तिवारी व सम्बंधित विद्यालय के प्रधानाचार्य मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें: मुरादाबाद: नगर निगम ने कार शोरूम किया सील, 20 लाख से ज्यादा का टैक्स बकाए पर कार्रवाई

संबंधित समाचार