पीलीभीत: पति के साथ घास काटने गई महिला की गोली मारकर हत्या

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पीलीभीत, अमृत विचार। पति के साथ खेत पर घास काटने गई महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गईं। पति ने मौके से भागकर बमुश्किल अपनी जान बचाई। घटना के बाद मौके पर परिजन और ग्रामीण जमा हो गए। हत्यारोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर परिजनों ने काफी देर तक  हंगामा किया । एसपी, …

पीलीभीत, अमृत विचार। पति के साथ खेत पर घास काटने गई महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गईं। पति ने मौके से भागकर बमुश्किल अपनी जान बचाई। घटना के बाद मौके पर परिजन और ग्रामीण जमा हो गए। हत्यारोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर परिजनों ने काफी देर तक  हंगामा किया । एसपी, एएसपी समेत कई अफसर भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुँचे और जानकारी जुटाई।

कुछ संदिग्ध भी हिरासत में लिए गए हैं। हत्या के पीछे जमीन के पुराने विवाद को वजह बताया है। घटना सुनगढ़ी थाना क्षेत्र के गांव बरहा की है। यहां के रहने वाले खूबचन्द और उनकी पत्नी राजेश्वरीदेवी (45) गुरुवार शाम करीब चार बजे संत निरंकारी आश्रम के पीछे खेत पर घास काटने को गए थे। दो घँटे बाद वापस घर जा रहे थे।

या बीच कुछ लोगों ने जमीन के विवाद की रंजिश में हमला कर दिया। जानलेवा हमला करते हुए गोली चलाई जो कि रकजेश्वरी देवी की पीठ पर लगी और मौके पर ही मौत हो गयी। इसकी सूचना मिलने पर कुछ ही देर में पीड़ित परिवार के समर्थन में भीड़ जमा हो गई। इसकी सूचना मिलने पर इंस्पेक्टर सुनगढ़ी बलवीर सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुँच गए।

शव उठाने की कोशिश की लेकिन भीड़ आक्रोशित हो गई और शव नहीं उठने दिया। जानकारी मिलने पर एसपी दिनेश कुमार, एएसपी डॉ पवित्र मोहन त्रिपाठी, सीओ लल्लन सिंह पुलिस बल के साथ आ गए। मौका मुआयना कर जानकारी जुटाई। इसके बाद सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया गया। मगर काफी देर तक भीड़ को शांत नहीं कराया जा सका।

बाद कि किसी तरह शांत कराकर शव पोस्टमार्टम के लिए कब्जे में लिया। परिजन से बातचीत कर कुछ लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया और छानबीन में जुट गई। एक युवक की धरपकड के बाद भीड़ उसपर हमलावर भी हुई। किसी तरह उसे मौके से पुलिस ने हटाया और थाने ले आई। पुलिस पर भी पूर्व में की गई शिकायतों पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया। सीओ ने बताया कि जमीन के विवाद में हत्या की बात परिजन कह रहे हैं। पुलिस छानबीन कर रही है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

छावनी में तब्दील रहा घटनास्थल
परिजन और ग्रामीणो की भीड़ शव नहीं उठने दे रही थी। आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की जा रही थी। आक्रोश को देखते हुए अफसर अलर्ट हो गए। भारी संख्या में पुलिस बक मौके पर बुला लिया। जिससे घटनास्थल छावनी में तब्दील दिखा।

परिवार में मची चीखपुकार
महिला की हत्या के बाद जैसे ही भीड़ जमा हुई और कुछ ही देर में भारी संख्या में फोर्स मौके पर पहुँच गया। आसपास के इलाके में हड़कम्प मच गया। हर कोई इसे लेकर चर्चा करता रहा। उधर, महिला की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। सभी का रोकर बुरा हाल रहा।

पति पत्नी घास काटने के लिए गए थे। पति का कहना है कि प्लाटिंग को लेकर कुछ लोगों से पुराना विवाद था। वह घात लगाए बैठे थे। उन्होंने ही हमला कर दिया। मामले में रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई कराई जा रही है। —दिनेश कुमार, एसपी

संबंधित समाचार