गृह मंत्री अमित शाह आज तीनों नगर निगमों को एक करने के लिए लोकसभा में पेश करेंगे बिल
नई दिल्ली। आज लोकसभा में तीनों नगर निगमों को एक करने के लिए बिल पेश होगा। सूत्रों के मुताबिक़ बिल में दूसरे प्रावधानों के अलावा एकीकृत निगम में वार्डों के संख्या की अधिकतम सीमा तय की जा सकती है। इसके लिए बिल में वार्डों की सीमा और संख्या निर्धारित करने के लिए नए परिसीमन का भी प्रावधान …
नई दिल्ली। आज लोकसभा में तीनों नगर निगमों को एक करने के लिए बिल पेश होगा। सूत्रों के मुताबिक़ बिल में दूसरे प्रावधानों के अलावा एकीकृत निगम में वार्डों के संख्या की अधिकतम सीमा तय की जा सकती है। इसके लिए बिल में वार्डों की सीमा और संख्या निर्धारित करने के लिए नए परिसीमन का भी प्रावधान किए जाने की संभावना है। ऐसे में अब निगम चुनाव फिलहाल टलते नजर आ रहे हैं, क्योंकि परिसीमन की प्रक्रिया पूरी होने में समय लग सकता है। बता दें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ये बिल आज सदन में पेश करेंगे।
इसे भी पढ़ें-
देश में कोरोना के 1,685 नए मामले, 83 लोगों की मौत
