बहराइच: झालरों से जगमग हो रहा भाजपा कार्यालय, कार्यकर्ताओं और समर्थकों में दिखी खुशी की लहर
बहराइच। भाजपा की सरकार प्रदेश में दूसरी बार भाजपा की सरकार बनी है। इसको लेकर जिले के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने हर्ष है। भाजपा कार्यालय को रंग बिरंगे झालरों से सजाया गया है। दिन और रात में झालर से कार्यालय जगमग हो रहा है। शुक्रवार शाम को लखनऊ के इकाना स्टेडियम में शाम चार बजे …
बहराइच। भाजपा की सरकार प्रदेश में दूसरी बार भाजपा की सरकार बनी है। इसको लेकर जिले के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने हर्ष है। भाजपा कार्यालय को रंग बिरंगे झालरों से सजाया गया है। दिन और रात में झालर से कार्यालय जगमग हो रहा है।
शुक्रवार शाम को लखनऊ के इकाना स्टेडियम में शाम चार बजे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शपथ लेने जा रहे हैं। इसको लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों में हर्ष है। भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम करन टेकडीवाल की ओर से भाजपा कार्यालय को रंग बिरंगे झालरों से सजाया गया है।
दिन और रात भाजपा कार्यालय का झालर दीवाली के महोत्सव की याद दिला रहा है। वहीं काफी संख्या में भाजपा के कार्यकर्ता और पदाधिकारी शपथ ग्रहण समारोह में लखनऊ के लिए रवाना हो गए हैं।
मालूम हो कि भाजपा गठबंधन के पांच प्रत्याशियों ने इस बार विधान सभा चुनाव में जीत हासिल की है। हालांकि अभी तक जिले से किसी विधायक को मंत्री बनाने की कोई सूचना नहीं है।
पढ़ें- SC ने ‘पीएम केयर्स फंड’ की वैधता को चुनौती देने वाली याचिका की खारीज
