आजमगढ़: पति बना हैवान, पीट-पीट कर पत्नी को उतारा मौत के घाट
आजमगढ़। यूपी के आजमगढ़ जिले के एक गांव में बीती रात मामूली घरेलू विवाद में पति ने हैवानों की तरह पत्नी को तब तक पीटा रहा जब तक उसकी मौत नहीं हो गई। वारदात को अंजाम देकर वह मौके फरार हो गया। हैवान बना पति वैसपुर गांव के निवासी राकेश शर्मा की अक्सर मामूली बात को …
आजमगढ़। यूपी के आजमगढ़ जिले के एक गांव में बीती रात मामूली घरेलू विवाद में पति ने हैवानों की तरह पत्नी को तब तक पीटा रहा जब तक उसकी मौत नहीं हो गई। वारदात को अंजाम देकर वह मौके फरार हो गया।
हैवान बना पति
वैसपुर गांव के निवासी राकेश शर्मा की अक्सर मामूली बात को लेकर 30 साल की पत्नी रेखा से तकरार होती थी। गुरुवार रात राकेश को इतना गुस्सा आया कि उसने पत्नी की पीट-पीट कर हत्या कर दी। उसकी पत्नी उससे रहम की भीख मांगती रही लेकिन आरोपी पति का दिल नहीं पसीजा। उसके मासूम बच्चों ने पिता को रोकने की बहुत कोशिश कि लेकिन आरोपी पिता के सिर पर तो पत्नी को मारने से नहीं पीछे हटा। तब तक पीटता रहा जब तक उसकी मौत नहीं हो गई। मृतका के दो बच्चें 8 साल का पुत्र सितांश और 6 साल की पुत्री शिक्षा की मां थी। घटना के बाद से परिजनों में कोहराम मचा है। जिसके बाद घटना से गांव में सनसनी फैल गई है।
फरार हुआ आरोपी
घटना स्थल पर पुलिस के पहुंचने से पहले राकेश मौके से फरार हो गया। ग्रामीणों ने घटना की जानकारी अतरौलिया पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस उसकी तलाशी में जुटी है। यह खौफनाक घटना अतरौलिया थाना क्षेत्र के वैसपुर गांव की है।
यह भी पढ़ें-बुल्गारिया में हजारों लोग यूक्रेन पर रूस के हमले के विरोध में सड़कों पर उतरे
