हरदोई के बृजेश पाठक के डिप्टी सीएम होने की संभावना
हरदोई। विधानसभा चुनाव के बाद हरदोई जिले का प्रदेश की राजनीति में दखल बढ़ने की संभावना है। हरदोई जिले के बृजेश पाठक को उप मुख्यमंत्री बनाए जाने की संभावना है। वहीं पूर्व में मंत्री रहे नितिन अग्रवाल व शाहाबाद क्षेत्र की विधायक रजनी तिवारी को भी मंत्री पद की शपथ लेने की का फोन आ …
हरदोई। विधानसभा चुनाव के बाद हरदोई जिले का प्रदेश की राजनीति में दखल बढ़ने की संभावना है। हरदोई जिले के बृजेश पाठक को उप मुख्यमंत्री बनाए जाने की संभावना है। वहीं पूर्व में मंत्री रहे नितिन अग्रवाल व शाहाबाद क्षेत्र की विधायक रजनी तिवारी को भी मंत्री पद की शपथ लेने की का फोन आ चुका है।
इस प्रकार दोबारा योगी सरकार के सत्ता में आने पर हरदोई जिले के राजनैतिक हस्तक्षेप बढ़ने की संभावनाएं बढ़ गई हैं। जिले के 3 नेता मंत्रिमंडल में शामिल होंगे । वही जिले की मल्लावां विधानसभा के रहने वाले लखनऊ से विधायक बृजेश पाठक के भी उप मुख्यमंत्री बनाए जाने की चर्चाएं चल रही हैं।
अगर यह सभी चर्चाएं सही साबित हुई तो जिले में विकास को एक नई गति मिलेगी जिले के तीन नेताओं का मंत्रिमंडल में पहुंचने की संभावना की खबर मिलते ही जिले में खुशी की लहर छाई हुई है। तीनों नेताओं के सैकड़ों समर्थक राजधानी पहुंच चुके हैं जिले के तीनों नेताओं के आवास पर जिले के लोगों का भारी जमावड़ा लगा हुआ है। अपने जनप्रतिनिधियों के साथ तमाम समर्थक सेल्फी डालकर राजधानी में मौजूदगी का एहसास करा रहे हैं।
