पीलीभीत: छह संदिग्ध हिरासत में, चार टीमें छानबीन में जुटी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पीलीभीत, अमृत विचार। पति के साथ घास काटने गई महिला की हत्या के मामले में सुनगढ़ी पुलिस ने तहरीर मिलने पर पांच आरोपियों को नामजद करते हुए रिपोर्ट दर्ज की। जिसमें जमीन के पुराने विवाद में हत्या की बात कही गई है। पुलिस ने छह संदिग्धों को हिरासत में लिया है। जिनसे चार गठित की …

पीलीभीत, अमृत विचार। पति के साथ घास काटने गई महिला की हत्या के मामले में सुनगढ़ी पुलिस ने तहरीर मिलने पर पांच आरोपियों को नामजद करते हुए रिपोर्ट दर्ज की। जिसमें जमीन के पुराने विवाद में हत्या की बात कही गई है। पुलिस ने छह संदिग्धों को हिरासत में लिया है। जिनसे चार गठित की गई चार टीम पूछताछ करती रहीं। सभी बिंदुओं पर छानबीन चल रही है। अधिकारियों ने जल्द खुलासे का दावा किया है।

सुनगढ़ी थाना क्षेत्र के बरहा गांव की निवासी राजेश्वरी देवी (45) गुरुवार शाम करीब चार बजे पति खूबचंद के साथ गांव के बाहर स्थित खेत से घास काटने गई थी। जमीन के विवाद की रंजिश में पहले से घात लगाए बैठे कुछ लोगों ने वापस लौटते वक्त हमला बोल दिया था। हमलावरों की ओर से चलाई गई गोली लगने से राजेश्वरी देवी की मौके पर ही मौत हो गई थी। एसपी समेत कई अधिकारियों ने मौका मुआयना कर जानकारी जुटाई थी। देर रात पति खूबचंद ने सुनगढ़ी थाने में तहरीर दी।

जिसके आधार पर रुपुपर कृपा गांव निवासी तुलाराम उर्फ दिवारी, दीनदयाल, बहादुर, कनाकोर गांव निवासी रणवीर गंगवार, दिव्यानंद कॉलोनी निवासी विनोद के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई। एसपी दिनेश कुमार पी ने घटना के खुलासे के लिए चार टीम लगाई। जिन्होंने पूरी रात दबिश दी और करीब छह संदिग्धों को हिरासत में लिया है। उन्हें एक स्थान पर रखकर पूछताछ की जाती रही।

परिजन की ओर से बताई गई रंजिश के साथ ही अन्य बिंदुओं पर भी पुलिस की टीम छानबीन करती रही। सर्विलांस से भी साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं, ताकि जल्द घटना का सटीक खुलासा किया जा सके।

इसे भी पढ़ें-

पीलीभीत: पति के साथ घास काटने गई महिला की गोली मारकर हत्या

 

संबंधित समाचार