बाराबंकी: प्री प्राइमरी शिक्षा के लिए आयोजित की गई कार्यशाला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बाराबंकी। निपुण भारत के प्री प्राइमरी शिक्षा के अंतर्गत ब्लॉक स्तरीय ईसीसीई कार्यशाला का आयोजन राजा अवध महाविद्यालय हुसैनाबाद त्रिवेदीगंज में किया गया। कार्यशाला का औपचारिक उद्धघाटन खंड शिक्षा अधिकारी त्रिवेदीगंज आर पी यादव ने सर्वप्रथम मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर किया। उसके बाद कार्यशाला सत्र का आरंभ एस आर …

बाराबंकी। निपुण भारत के प्री प्राइमरी शिक्षा के अंतर्गत ब्लॉक स्तरीय ईसीसीई कार्यशाला का आयोजन राजा अवध महाविद्यालय हुसैनाबाद त्रिवेदीगंज में किया गया। कार्यशाला का औपचारिक उद्धघाटन खंड शिक्षा अधिकारी त्रिवेदीगंज आर पी यादव ने सर्वप्रथम मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर किया। उसके बाद कार्यशाला सत्र का आरंभ एस आर जी राहुल शुक्ल तथा ए आर पी शिवसागर सिंह ने किया तथा बताया कि निपुण भारत के आंगनबाड़ी प्री प्राइमरी शिक्षा को प्राथमिक विद्यालयों से जोड़कर बच्चों की शिक्षा और उनका समग्र विकास किया जाना है।

नवंबर माह की कार्यशाला के पश्चात विद्यालय में आंगनवाड़ी केंद्र हेतु आपके द्वारा टी एल एम निर्माण किया गया अथवा नहीं विद्यालय में संयुक्त गतिविधियों हेतु कक्षा कक्ष का चयन किया गया है अथवा नहीं कक्षा एक में नामांकित बच्चों की सूची, आपके विद्यालय के आंगनवाड़ी केंद्र पर प्रिंटेड सामग्री उपलब्ध है अथवा नहीं कार्य योजना का निर्माण किया गया। अब तक कितनी संयुक्त अभिभावक बैठकों में प्रतिभाग किया गया।

कार्यशाला के अंत में खंड शिक्षा अधिकारी के ओजस्वी पूर्ण वक्तव्यों के साथ कार्यशाला का समापन किया गया। इस मौके पर हेमन्त कुमार, ए आर पी सुभाष चन्द्र, पीयूष श्रीवास्तव, रेनू सिंह,अनीता गुप्ता, नोडल शिक्षक महिमा सिंह,गरिमा त्रिपाठी,राजेश कुमार, राम सागर वर्मा तथा आंगनबाड़ी कार्यकत्री व शिक्षकों ने प्रतिभाग किया।

पढ़ें-गदरपुर: जनसंख्या नियंत्रण कानून लागू करने की मांग को लेकर प्रदर्शन

संबंधित समाचार