यूक्रेन में थियेटर पर रूस ने किया था हमला, उसमें 300 लोगों की हुई थी मौत: अधिकारी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

खारकीव। यूक्रेन के मारियुपोल शहर की सरकार ने कहा है कि 16 मार्च को एक थिएटर पर रूसी हवाई हमले में 300 लोग मारे गए। रूस के हमलों से बचने के लिए लोग इस थिएटर में शरण लिये हुए थे। टेलीग्राम चैनल पर प्रत्यक्षदर्शियों के हवाले से शहर सरकार ने बताया कि मृतक संख्या ‘‘लगभग …

खारकीव। यूक्रेन के मारियुपोल शहर की सरकार ने कहा है कि 16 मार्च को एक थिएटर पर रूसी हवाई हमले में 300 लोग मारे गए। रूस के हमलों से बचने के लिए लोग इस थिएटर में शरण लिये हुए थे। टेलीग्राम चैनल पर प्रत्यक्षदर्शियों के हवाले से शहर सरकार ने बताया कि मृतक संख्या ‘‘लगभग 300’’ थी।

यह तुरंत स्पष्ट नहीं है कि क्या आपातकालीन कर्मचारियों ने मौके का पूरा मुआयना कर लिया था और प्रत्यक्षदर्शियों को मौके के आंकड़े के बारे में कैसे पता चला। हवाई हमले के तुरंत बाद, यूक्रेनी संसद के मानवाधिकार आयुक्त लुडमिला डेनिसोवा ने कहा था कि 1,300 से अधिक लोग इमारत में शरण लिए हुए हैं।

इस बीच यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने अपने देश से अपनी सैन्य रक्षा बनाए रखने का आग्रह किया। उन्होंने बृहस्पतिवार की रात अपने वीडियो संबोधन में कहा, ‘‘हमारी रक्षा के हर दिन के साथ, हम उस शांति के करीब पहुंच रहे हैं जिसकी हमें बहुत आवश्यकता है। हम एक मिनट के लिए भी नहीं रुक सकते, क्योंकि हर मिनट हमारी किस्मत, हमारा भविष्य तय करता है कि हम जिएंगे या नहीं।’’

संबंधित समाचार