बरेली: गंगा स्वच्छता और जल सरंक्षण पर जागरूकता रैली निकाली

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। गंगा स्वच्छता पखवाड़ा ”नमामि गंगे” के अंतर्गत शुक्रवार को वन विभाग और बरेली कॉलेज के राष्ट्रीय सेवा योजना एवं एनसीसी के संयुक्त तत्वाधान में गंगा स्वच्छता और जल संरक्षण के लिए जागरूकता रैली निकाली गई। रैली का आरंभ प्राचार्य डा. अनुराग मोहन एवं चीफ प्राक्टर डा. आलोक खरे के संरक्षण में किया …

बरेली, अमृत विचार। गंगा स्वच्छता पखवाड़ा ”नमामि गंगे” के अंतर्गत शुक्रवार को वन विभाग और बरेली कॉलेज के राष्ट्रीय सेवा योजना एवं एनसीसी के संयुक्त तत्वाधान में गंगा स्वच्छता और जल संरक्षण के लिए जागरूकता रैली निकाली गई। रैली का आरंभ प्राचार्य डा. अनुराग मोहन एवं चीफ प्राक्टर डा. आलोक खरे के संरक्षण में किया गया।

रैली को समीर कुमार, प्रभागीय वन अधिकारी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली बरेली कॉलेज के पूर्वी गेट से प्रारंभ होकर आनंद आश्रम रोड होते हुए वन विभाग कार्यालय एवं विकास भवन के सम्मुख होकर रामपुर गार्डन होते हुए बरेली कॉलेज के एमएड विभाग में संपन्न हुई।

रैली के दौरान एनएसएस स्वयंसेवकों एवं एनसीसी कैडेट्स के द्वारा जल संरक्षण के लिए तथा गंगा को स्वच्छ बनाए रखने की अपील लोगों से की गई। इस अवसर पर एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डा. राजीव यादव , डा. बृजवास कुशवाहा, डा. यशार्थ गौतम, एनसीसी लेफ्टिनेंट डा. मनु प्रताप, डा. महमूद हसन, डा. प्रियंक मेहरोत्रा व अन्य मौजूद रहे

ये भी पढ़ें-

बरेली:  बेंगलूरु से लौटा बेटा, मां कोरोना संक्रमित

संबंधित समाचार