उन्नाव: संदिग्ध अवस्था में तालाब में मृत पड़ा मिला मजदूर, मचा हड़कंप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

उन्नाव। पुरवा कोतवाली क्षेत्र के मिश्रीखेड़ा गांव में संदिग्ध हालातों में एक मजदूर का शव तालाब में औंधे मुंह पड़ा मिलने से सनसनी फैल गयी। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुरवा कोतवाली क्षेत्र के टीकर कला गांव निवासी सिपाही लाल (40) पुत्र कन्हईलाल निर्माण …

उन्नाव। पुरवा कोतवाली क्षेत्र के मिश्रीखेड़ा गांव में संदिग्ध हालातों में एक मजदूर का शव तालाब में औंधे मुंह पड़ा मिलने से सनसनी फैल गयी। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुरवा कोतवाली क्षेत्र के टीकर कला गांव निवासी सिपाही लाल (40) पुत्र कन्हईलाल निर्माण श्रमिक था।

गुरूवार को वह गांव के राज मिस्त्री राजकुमार के साथ पड़ोस के गांव मिश्रीखेड़ा में अशोक यादव के घर पर काम करने गया था। देर शाम जब राज मिस्त्री उसकी साइकिल लेकर घर पहुंचा पत्नी उर्मिला से सिपाहीलाल के बारे में पूछा। जब पता चला कि वह तो पहले ही निकल आया था तो परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की। जहां वह मिश्रीखेड़ा में ही एक तालाब में औंधे मुंह पड़ा मिला।

यह देख परिजनों में चीख पुकार मच गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पोस्टमार्टम सूत्रों के मुताबिक उसकी मौत डूबने से ही हुई है। सिपाही लाल की मौत के बाद उसके तीन बच्चों गंगा सागर, अनिल व रीता के सिर से पिता का साया छिन गया।

पुरवा के प्रभारी निरीक्षक ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि तालाब में डूबने की सूचना पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल परिजनों ने किसी प्रकार का आरोप किसी पर नहीं लगाया है।

यह भी पढ़ें: उन्नाव: बच्चों से भरी स्कूल वैन गड्ढे में गिरी, हादसे में 18 बच्चों समेत 2 शिक्षिकायें हुईं घायल

संबंधित समाचार