जौनपुर से गिरीश बने योगी सरकार 2.0 में राज्‍यमंत्री स्वतंत्र प्रभार, समर्थकों में खुशी की लहर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

जौनपुर। उत्तर प्रदेश में नवगठित योगी सरकार में जौनपुर सदर सीट के विधायक गिरीश चंद्र यादव को एक बार फिर शुक्रवार को सरकार में जगह मिली है। लगातार दूसरी बार विधायक बने गिरीश को फिर से राज्‍यमंत्री स्वतंत्र प्रभार बनाये जाने पर उनके समर्थको में खुशी की लहर दौड़ गयी। उनकी शपथ ग्रहण के बाद …

जौनपुर। उत्तर प्रदेश में नवगठित योगी सरकार में जौनपुर सदर सीट के विधायक गिरीश चंद्र यादव को एक बार फिर शुक्रवार को सरकार में जगह मिली है। लगातार दूसरी बार विधायक बने गिरीश को फिर से राज्‍यमंत्री स्वतंत्र प्रभार बनाये जाने पर उनके समर्थको में खुशी की लहर दौड़ गयी। उनकी शपथ ग्रहण के बाद जिले में जगह जगह समर्थकों ने मिठाई बांट कर खुशियां मनायीं।

जौनपुर जिले में करंजाकला विकास खंड के सैदपुर पनियरिया गांव के निवासी गिरीश, पेशे से वकील हैं। उन्होंने छात्र जीवन में ही अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से जुड़ कर राजनीति में कदम रखा था। वह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से भी जुड़े रहे हैं। वर्ष 2005 में जिला पंचायत सदस्य चुने गये गिरीश 2017 में पहली बार भाजपा के टिकट पर जौनपुर सदर सीट से बने और योगी सरकार में उन्हें नगर विकास राज्यमंत्री बनाया गया। बाद में उन्हें शहरी नियोजन व आवास राज्यमंत्री भी बनाया गया।

भाजपा ने 2022 के चुनाव में भी उन्हें चुनाव मैदान में उतारा। इस बार उन्होंने कड़े मुकाबले में सपा के अरशद खान को पराजित कर लगातार दूसरी बार यह सीट भाजपा की झोली में डाल दी। इसकी इनाम के तौर पर उन्हें पुन: मंत्रिमंडल में स्थान मिला है।

यह भी पढ़ें:-योगी आदित्यनाथ के दोबारा मुख्यमंत्री बनने पर गोरखपुर के मंदिरों में दीप जलाकर मनाई गईं खुशियां

संबंधित समाचार