सीतापुर: खेत गए बच्चे को सांप ने काटा, मौत, मचा कोहराम
सीतापुर। खेत में ट्रैक्टर से चल रही जुताई को देखने गए बालक को जहरीले सर्प ने डस लिया। आनन-फानन में परिजन बालक को लेकर सीएचसी महमूदाबाद पहुंचे जहां चिकित्सकों ने उसे देखते ही मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद से परिवार में कोहराम मचा है। सूचना पर राजस्व विभाग की टीम ने मौके पर …
सीतापुर। खेत में ट्रैक्टर से चल रही जुताई को देखने गए बालक को जहरीले सर्प ने डस लिया। आनन-फानन में परिजन बालक को लेकर सीएचसी महमूदाबाद पहुंचे जहां चिकित्सकों ने उसे देखते ही मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद से परिवार में कोहराम मचा है। सूचना पर राजस्व विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल शुरू की।
महमूदाबाद कोतवाली क्षेत्र के भेथरा माधव निवासी अमन भार्गव (10) पुत्र आशाराम शुक्रवार की शाम खेत में चल रही ट्रैक्टर से जुताई देखने गया था। इसी बीच उसे जहरीले सर्प ने डस लिया। बालक ने घर पहुंचकर बताया कि उसे सर्प ने काट लिया है। सर्प दंश का निशान देखकर परिजनों के होश उड़ गए और आनन-फानन में बालक को लेकर सीएचसी महमूदाबाद पहुंचे। सीएचसी पर तैनात चिकित्सकों ने देखते ही बालक अमन को मृत घोषित कर दिया।
चिकित्सकों के अमन को मृत घोषित करते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना मिलते ही क्षेत्रीय लेखपाल पंकज कुमार, सुनील गौड़ और अजय कुमार मौके पर पहुंचे और जांच-पड़ताल शुरू की। घटना की सूचना पुलिस को भी दे दी गयी है।
यह भी पढ़ें:योगी मंत्रिमंडल में इस बार बढ़ा बुंदेलखंड का प्रतिनिधित्व, बनाए गए दो कैबिनेट मंत्री
