सीतापुर: तीन दशक बाद भाजपा ने दोहराया इतिहास, जिले के दो विधायक बने मंत्री
सीतापुर। योगी सरकार में जिले के दो विधायकों के मंत्री बनने से खुशी की लहर दौड़ गई। सदर विधायक राकेश राठौर गुरू व हरगांव विधायक सुरेश राही को मंत्रिमंडल में शामिल किया गया है। करीब तीन दशक बाद एक बार फिर भाजपा सरकार ने इतिहास दोहरा दिया है। दोनों विधायकों के मंत्री बनते ही शहर …
सीतापुर। योगी सरकार में जिले के दो विधायकों के मंत्री बनने से खुशी की लहर दौड़ गई। सदर विधायक राकेश राठौर गुरू व हरगांव विधायक सुरेश राही को मंत्रिमंडल में शामिल किया गया है। करीब तीन दशक बाद एक बार फिर भाजपा सरकार ने इतिहास दोहरा दिया है। दोनों विधायकों के मंत्री बनते ही शहर में कई जगह कार्यकर्ताओं ने खुशी का इजहार करते हुए मिठाईयां बांट कर एक दूसरे को गुलाल लगाया। सदर विधायक राकेश राठौर गुरु पहली बार विधायक बने हैं।
वहीं हरगांव विधायक सुरेश राही दूसरी बार विधायक चुने गए। जानकार बताते हैं कि वर्ष 1991 में कल्याण सिंह के नेतृत्व वाली सरकार में सदर विधायक स्वर्गीय राजेन्द्र गुप्ता व हरगांव विधायक दौलत राम को प्रदेश सरकार में मंत्री बनाया गया था। इसके बाद कई सरकारे आई और चली गईं, लेकिन जिले में दो मंत्री नहीं बनाए गए।
सपा में चार बार विधान सभा का चुनाव जीतने के बाद भी राधेश्याम जायसवाल को सपा सरकार ने मंत्री नही बनाया गया था।लेकिन भाजपा की योगी सरकार ने नया कीर्तिमान बना दिया। योगी सरकार में सदर विधायक राकेश राठौर गुरु व हरगांव विधायक सुरेश राही को मंत्री बनाकर फिर तीस साल पुराने इतिहास को दोहराने का काम किया गया है।
दोनों विधायको को मंत्री बनाए जाने के बाद राष्ट्रीय उपाध्यक्ष/ सांसद धौरहरा रेखा अरुण वर्मा, सांसद राजेश वर्मा, अशोक रावत, जिलाध्यक्ष अचिन मेहरोत्रा, विधायक ज्ञान तिवारी, शंशाक त्रिवेदी, निर्मल वर्मा, आशा मौर्या, रामकृष्ण भार्गव, मनीष रावत, पूर्व विधायक सुनील वर्मा, पवन सिंह सहित अन्य नेताओं ने भी बधाई दी। वही सदर विधायक व हरगांव विधायक के मंत्री बनने की सूचना पाते ही उनके परिजनों व समर्थकों ने मिठाई बांट कर बधाई दी।
दोनो मंत्रियों के आवास पर देर रात तक समर्थकों का आना जाना लगा रहा। शहर अध्यक्ष आकाश बजरंगी के नेतृत्व में लालबाग चौराहे पर कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटकर एक दूसरे को बधाई देते खुशी का इजहार किया। इसके अलावा हरगांव विधायक सुरेश राही के बड़े भाई रमेश राही को उनके घर जाकर कार्यकर्ताओं ने मिठाई खिलाई और बधाईयां दी।
यह भी पढ़ें; बरेली: युवक ने किशोरी को अगवा कर शादी रचाई, रिपोर्ट दर्ज
