बरेली: 2 साल की बच्ची के साथ बुजुर्ग ने किया दुष्कर्म

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। घर के बाहर खेल रही दो साल की बच्ची का पड़ोसी बुजुर्ग ने दिनदहाड़े अपहरण कर लिया। इसके बाद वह उसे अपने घर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। बच्ची के अचानक गायब होने पर परिवार ने उसकी तलाश की तो आरोपी का घर बंद मिला । शोर मचाने पर आरोपी …

बरेली, अमृत विचार। घर के बाहर खेल रही दो साल की बच्ची का पड़ोसी बुजुर्ग ने दिनदहाड़े अपहरण कर लिया। इसके बाद वह उसे अपने घर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। बच्ची के अचानक गायब होने पर परिवार ने उसकी तलाश की तो आरोपी का घर बंद मिला । शोर मचाने पर आरोपी घर से फरार हो गया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

शाही क्षेत्र की रहने वाली बच्ची शुक्रवार की दोपहर अपने घर के बाहर खेल रही थी । उसे अकेला देख और उसके घर के पास रहने वाला 60 साल का बुजुर्ग उसे गोदी में उठाकर अपने घर ले गया और दरवाजा बंद कर बच्ची के साथ दुष्कर्म किया । बच्चे के गायब होने पर परिवार वालों ने शोर मचाया तो आसपास के लोग बाहर आ गए, लेकिन बुजुर्ग का घर अंदर से बंद ही रहा। दरवाजा पीटने पर आरोपी लोगों को धक्का देकर भाग गया। अंदर जाने पर पता लगा कि बच्ची खून से लथपथ चारपाई पर पड़ी थी । इसके बाद पीड़ित परिवार ने इसकी शिकायत शाही पुलिस से की । पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

शराब के नशे में था बुजुर्ग

पुलिस पूछताछ में पता चला है कि जिस समय बुजुर्ग ने बच्चे का अपहरण किया वह शराब के नशे में धुत था। नशे में ही उसने बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। गांव में घबराए लोगगांव में बच्ची के साथ हुई दुष्कर्म की घटना से लोग घबरा गए हैं। गांव वालों ने पुलिस से कहा कि जब गांव के बुजुर्ग ही इस तरह की घटना करेंगे तो बच्चों की रक्षा और बुजुर्गों पर भरोसा कौन करेगा।

आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। —एसएसपी , रोहित सिंह सजवाण

ये भी पढ़ें-

बरेली:  दीपोत्सव और गंगा आरती से जगमगा उठा चौबारी घाट

संबंधित समाचार